लोहार्गल में श्री वेंकटेश फागोत्सव 8 फरवरी को
फागोत्सव को लेकर लोहार्गल वेंकटेश बालाजी मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में स्थित सिद्ध पीठ श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर परिसर में आगामी 8 फरवरी को फागोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा l मंदिर परिसर में 8 फरवरी को आयोजित होने वाले फागोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l फागोत्सव के दौरान ही मंदिर परिसर में गुलाल हुए फूलों से मिश्रित भगवान का श्रृंगार भी किया जाएगा l वेंकटेश बालाजी मंदिर के श्री श्री 1008 वेंकटेश लोहार्गल पीठाधीश्वर स्वामी अश्विनी आचार्य महाराज ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि फाग के रंग वेंकट रमणा लोहार्गल धाम के संग कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l बालाजी मंदिर के महाराज श्री के अनुसार 8 फरवरी को सुबह भगवान की अर्चना होगी, महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जोत जलेगी एवं सुप्रसिद्ध भजन गायककारों द्वारा भजनों की रसगंगा भी प्रवाहित की जाएगी l सुप्रसिद्ध भजन गायककारो में राजस्थान के कोने-कोने से गायककार आकर भजनों की प्रस्तुति देंगे l श्री श्री 1008 श्री अश्विनी आचार्य महाराज के अनुसार फागोत्सव के दौरान ही रंगो एवं फूलों की होली भी मंदिर परिसर में खेली जाएगी l प्रसादी का आयोजन भी होगा जिसमें श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l
