Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » विनेश हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं…, राहुल गांधी का भावुक पोस्‍ट- पूरा देश आपकी ताकत बनकर आपके साथ खड़ा है
राज्य-शहर

विनेश हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं…, राहुल गांधी का भावुक पोस्‍ट- पूरा देश आपकी ताकत बनकर आपके साथ खड़ा है

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/08/07 at 9:13 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat Disqualified) को ओवरवेट के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया है. इस खबर ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है. विनेश को फाइनल मुकाबले के लिए अयोग्य घोषित किए जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दुख प्रकट किया है.

Rahul Gandhi On Vinesh Phogat: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक के फाइनल से पहले वजन अधिक होने के कारण अयोग्य करार दिए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. बुधवार को उन्‍होंने उम्मीद जताई कि भारतीय ओलंपिक संघ इस निर्णय को मजबूती से चुनौती देकर देश की बेटी को न्याय दिलाएगा.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘विश्वविजेता पहलवानों को हरा कर फाइनल में पहुंचीं भारत की शान विनेश फोगाट का तकनीकी आधार पर अयोग्य घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय ओलंपिक संघ इस निर्णय को मजबूती से चुनौती देकर देश की बेटी को न्याय दिलाएगा.’’ उन्होंने कहा कि विनेश हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं तथा पूरा भरोसा है कि वह अखाड़े में और अधिक मजबूती से वापसी करेंगी. राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आपने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है विनेश. आज भी पूरा देश आपकी ताक़त बनकर आपके साथ खड़ा है.

आज का दिन काला दिवस:  रणदीप सुरजेवाला 
वहीं कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि विनेश का अयोग्य किया जाना बहुत बड़ा ‘नफरती षड्यंत्र’ है. सुरजेवाला ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘140 करोड़ भारतवासी स्तब्ध हैं, खेल इतिहास का यह “काला दिवस” है. यह एक बहुत बड़ा “नफरती षड्यंत्र” है.’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘पहले, कुश्ती संघ के अध्यक्ष, भाजपा के उस समय के (नरेन्द्र) मोदी जी के चहेते सांसद, बृजभूषण शरण सिंह ने देश की विश्व चैंपियन बेटी को शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना से सताया, फिर भाजपाइयों ने देश की इस बेटी को जंतर मंतर की सड़कों पर पुलिस से घिसटवाया, फिर मोदी सरकार ने इस बेटी पर प्राथमिकी दर्ज करवाई. विनेश ने फिर भी कभी साहस, शौर्य व धैर्य नहीं गंवाया.’’

किसने हरियाणा और देश की बेटी की पीठ में छुरा घोंपा ?
सुरजेवाला ने कहा, ‘‘पेरिस ओलंपिक में विनेश ने विश्व की अजेय पहलवान यूई सुसाकी व दो और चैंपियन पहलवानों को हराया व देश का तिरंगा लहराया, पर षड्यंत्रकारियों को यह भी रास नहीं आया.’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘कौन है जिसे विनेश फोगाट की जीत हज़म नहीं हुई ? किसने हरियाणा और देश की बेटी की पीठ में छुरा घोंपा ? किसने किया ताक़त का बेज़ा इस्तेमाल ? किसका चेहरा बचाने की हुई कोशिश ?’’ सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ हरियाणा व देश का बच्चा बच्चा विनेश के साथ है, हमारे लिए वह ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता है.

 

Rajasthan Darshan August 7, 2024 August 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026