Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » Vinesh Phogat disqualified from Paris Olympic 2024: गोल्ड का मौका था, अब रहेंगी खाली हाथ… विनेश फोगाट क्यों हुईं पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित
राज्य-शहर

Vinesh Phogat disqualified from Paris Olympic 2024: गोल्ड का मौका था, अब रहेंगी खाली हाथ… विनेश फोगाट क्यों हुईं पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/08/07 at 1:25 PM
Rajasthan Darshan
Share
4 Min Read
SHARE

Vinesh Phogat disqualified Paris Olympic 2024: विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में ड‍िस्क्वाल‍िफाई (अयोग्य) घोष‍ित किया गया है. वह 50 किलोग्राम रेसल‍िंग के फाइनल में पहुंची थी. उनका वजन इवेंट के दूसरे दिन 50 किलोग्राम वर्ग में अधिक वजन पाया गया है.

Vinesh Phogat disqualified from Paris Olympic 2024: पेर‍िस ओलंप‍िक 2024 में भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में ड‍िसक्वाल‍िफाई (अयोग्य) घोष‍ित किया गया है. वह 50 किलोग्राम रेसल‍िंग के फाइनल में पहुंची थी. उनका वजन इवेंट के दूसरे दिन 50 किलोग्राम वर्ग में कुछ अधिक वजन पाया गया है. व‍िनेश के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका था, लेक‍िन अब वह स‍िल्वर मेडल से भी चूक गईं.

29 साल की व‍िनेश को 50 किलोग्राम रेसल‍िंग में ड‍िसक्वाल‍िफाई (अयोग्य) किया गया है, विनेश का वजन जब थोड़ा बड़ा हुआ आया तो उन्होंने इसे कम करने की भी कोश‍िश की. चूंकि आज (7 अगस्त) को गोल्ड मेडल का इवेंट होना था, लेकिन वह ज्यादा निकला.विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित जाने के बाद बताया गया कि उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था. भारतीय ओलंप‍िक संघ (IOA) ने इसे लेकर अपडेट भी दिया.

IOA ने कहा- यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता है. रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था. इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी. भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है.

अमेरिका की पहलवान से होना था मुकाबला 
भारतीय स्टार पहलवान व‍िनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचने के बाद यह माना जा रहा था कि वह गोल्ड मेडल जीत लेंगी. व‍िनेश फोगाट ने मंगलवार को महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन (Yusneylys Guzman) को 5-0 से करारी शिकस्त दी थी. विनेश का फाइनल बुधवार (7 अगस्त) को  यूएसए की एन सारा हिल्डेब्रांट से होना था. इससे पहले उन्होंने प्री क्वार्टरफाइनल में 50 किग्रा में ओलंपिक चैम्पियन और चार बार की विश्व चैम्पियन युई सुसाकी को हराया था.

व‍िनेश ने र‍ियो ओलंप‍िक में किया था डेब्यू 
विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता, विनेश इतिहास की सबसे सफल भारतीय पहलवानों में से एक हैं, लेकिन ओलंप‍िक खेलों में अयोग्य घोष‍ित होने के बाद उनका सपना टूट गया. प्रसिद्ध फोगाट बहनों में से एक विनेश ने रियो 2016 में महिलाओं की 48 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी में ओलंपिक में डेब्यू किया था, लेकिन घुटने में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें क्वार्टरफाइनल मुकाबले से हटना पड़ा था. टोक्यो 2020 में महिलाओं के 53 किग्रा क्वार्टरफाइनल में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही विनेश को एक बार फिर क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. पेर‍िस ओलंप‍िक में भी उनका वजन ज्यादा न‍िकला, इस कारण वह ड‍िसक्वाल‍िफाई (अयोग्य) कर दी गईं.

Rajasthan Darshan August 7, 2024 August 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाशिवरात्रि और आज का समाज
  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026