Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » मुद्दों पर मतदान ही लोकतंत्र की पहचान है………
संपादकीय

मुद्दों पर मतदान ही लोकतंत्र की पहचान है………

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/03/31 at 4:10 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

 

हिंदुस्तान के लोकतंत्र व लोकतांत्रिक मूल्यों का बखान पूरे विश्व में होता है।देश औऱ प्रदेश की सरकारों को चुनने का अधिकार जितना मजबूती से हिंदुस्तान में है उतना सायद ही किसी देश में हो……. कहने को लोकतंत्र की दुआई हर देश देता है लेकिन कौन कितना लोकतांत्रिक प्रक्रिया से गुजरता है यह हर कोई जानता है। हिंदुस्तान में हर पाँच वर्ष के बाद लोकतंत्र का महापर्व मनाया जाता है। इसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए हिंदुस्तान में लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। लगभग सभी राजनैतिक दलों ने अपने सुरमा चुनावी समर में उतार दिए है।हर राजनैतिक दल अपने अपने उम्मीदवारों के जीतने की अभिलाषा के साथ जनता के सामने वोट माँगने जा रहे है जो उनका अधिकार है। जनता किसे चुनती है यह जनता का अधिकार है।मतदान के समय जनता वोट देते समय यह जरूर सोचती है कि हम किसके नेतृत्व में सुरक्षित है, कौन हमारा रखवाला है। राष्ट्रीयता व देश प्रेम के साथ हमारी सभ्यता व संस्कृति को नई पहचान देने में कौन सक्षम है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से कौन निजात दिला सकता है।
लोग बहुत सोच समझकर अपने वोट को किसी के पक्ष में देते है।
असली लोकतंत्र की यही पहचान है कि मतदान मुद्दों पर हो जिसमें बेरोजगारी, भृष्टाचार, भाई भतीजावाद व महंगाई, सुरक्षा व अन्य सांस्कृतिक धरोहर को सहेज कर रखने जैसे मुद्दे महत्वपूर्ण हो…
जून में जनता का फैसला भी आ जायेगा। सत्ता की चाबी किसके हाथ में आएगी यह कहना अभी जल्दबाजी होगी पर इतना जरूर है कि इस बार मुद्दों पर मतदान हुआ तो काफी कुछ देखने को मिल सकता है।देश की जनता ने दो कार्यकाल मनमोहन सरकार के व दो कार्यकाल मोदी सरकार के देख लिए है। अब दोनों का तुलनात्मक अध्ययन करने का भी अच्छा अवसर है।
देश के मतदाताओं को दिल व दिमाग दोनो का उपयोग करते हुए बड़ी सूझबूझ के साथ अपने मतदान का प्रयोग करना होगा ताकि देश को सही नेतृत्व मिल सके। सत्ता की चाबी जनता किसे सौपेगी यह तो चार जून को ईवीएम के पिटारे से ही पता चल पाएगा लेकिन इतना तय है देश की जनता मजबूत नेतृत्व के हाथों में ही देश सौपेगी……… हम सभी को भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए घर से बाहर निकल कर वोट की चोट से देश के आकाओं को अपनी शक्ति का अहसास करवाना है।

( लेखक वरिष्ठ राजनैतिक विश्लेषक है)

गुलाब कुमावत खीमेल
सांचौर, राजस्थान

Rajasthan Darshan March 31, 2024 March 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना
  • पुलिस थाना रामनगरिया की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 100 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

संपादकीय

ग्रीनलैंड पर अमेरिका की नज़र: आर्कटिक में उभरता नया शक्ति-संघर्ष और बदलती विश्व व्यवस्था……

January 19, 2026
संपादकीय

ट्रंप की धमकी बनाम राष्ट्रीय हित सर्वोपरि,भारत फर्स्ट की नीति

August 6, 2025
संपादकीय

संस्कृत है आधुनिक भाषाओं की जननी

August 6, 2025
संपादकीय

राजनीति और मित्रता-आदर्श या अवसरवाद? -अच्छे मित्र का साथ हो तो, बढ़ी से बढ़ी चुनौतियों से आसानी से निपटा जा सकता है

August 2, 2025