इंडियन अकादमी ऑफ पीडियाट्रिक्स एवं लायंस क्लब बाड़मेर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह के चौथे दिवस में सोमवार को स्थानीय खतरगच्छ आयम्बिल शाला भवन प्रताप जी की प्रोल में जागरूकता कार्यक्रम रखा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शिवजी राम चौधरी, लायंस अध्यक्ष गौतम डूंगरवाल, किशन लाल वडेरा मनोज आचार्य, पवन मालू और श्रीमती दुर्गेश नंदिनी चौहान रहे।
सर्वप्रथम श्रीमती राजुल बोथरा में स्वागत उद्बोधन किया तत्पश्चात डॉक्टर शिवजी राम चौधरी ने स्तनपान के बारे में जानकारी दी ।डॉ शिव जी ने बताया कि मां का दूध बच्चे के लिए अमृत के समान होता है, नियमित स्तनपान करवाने से बच्चे और मां के बीच भावनात्मक तादात्मय स्थापित होता है, साथ ही साथ नियमित स्तनपान करने वाली महिलाओं में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का भी खतरा नहीं रहता है।
डॉ शिवजी राम ने महिलाओं को बताया कि बोतल से दूध पिलाने से बच्चों में काफी बीमारियां होती हैं और इनकी मृत्यु दर भी स्तनपान करने वाले बच्चों की तुलना में काफी ज्यादा होती है,प्रत्येक मां को प्रसव के बाद पहले आधे घंटे में स्तनपान कराना शुरू कर देना चाहिए,एवं छः माह के बाद अन्य आहार देना चाहिए और कम से कम 2 साल तक अपना दूध पिलाना चाहिए।
प्रश्नोत्तरी गौतम सोनी द्वारा आयोजित हुई । सही उत्तर बताने वालों को पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन किशन लाल वडेरा ने किया।
