भारजा पिंडवाड़ा । सिरोही में पिंडवाड़ा के भारजा के में हर रोज की तरह मजदूर अपनी रोजी रोटी के लिए एक निजी मकान के निर्माण में लिए पहुंचे थे उन्हें क्या पता कि आज उनकी जिंदगी रूठने वाली थी जैसे ही उन सभी लोगों ने प्रतिदिन की तरह काम शुरू किया तो वहां पर निर्माणाधीन दीवार अचानक भड़भड़ाकर गिर गई जिससे वहां पर हाहाकार मच गया और दीवार के मलबे के नीचे 7 मजदूर दब गए और पास में खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी उसके बाद कड़ी मस्कषत ले बाद मजदूरों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिसमें 3 मजदूर को मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस की सहायता से सरकारी हॉस्पिटल भिजवाया गया ….
वहीं घटना अली सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचने का सिल सिला शुरू हो गया देखते ही देखते वहां पर मजदूरों के परिजन पहुंचे और उनकी चीख पुकारे बिलखते चेहरे देख कर मातम पसरा गया यह हादसा अब तक का रोहिड़ा में सबसे बड़ा हादसा बताया जा रहा है वहीं प्रशाशन मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेने में जुट गया और परिजनों को आश्वत किया कि सरकार द्वारा हर एक को संभव को सहायता होगी उसे दी जाएगी जिससे पीड़ित परिवार को इस दुख भी तिनके का सहारा मिल सके इस दर्दनाक हादसे को लेकर कांग्रेस पीसीसी के नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने X हैंडल पर संवेदनाएं जताई है ..
दीवार गिरने के कारणों की पूरी जांच की जाएगी और वहीं इस निर्माण को वाले किसने परमिशन दी ओर किस आधार पर यह कार्य करवाया जा रहा था उसकी जांच प्रशासन के द्वारा किया जाएगा वहीं स्थानीय विधायक समाराम गरासिया ने भी संवेदना जताएं है और पीड़ित के घर पर जाकर उन्हें ढांढस बंधवाया है …
घटना में सबसे बड़ी लापरवाही बिना सुरक्षा मापदंड के कार्यवाही करवाया जाना पाया गया है एक भी मजदूर के पास नेटो हेलमेट था और नहीं कोई अन्य उपकरण अब देखने वाली बात यहां है कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है ….
