Acid Attack Mastermind: पॉश इलाके की सोसाइटी में रहने वाली महिला ने एसिड अटैक की शिकायत नंदग्राम थाने में दर्ज कराई. एसिड अटैक जैसी गंभीर वारदात को सुनकर पुलिस तुरंत हरकत में आई. इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी और…
Ghaziabad Acid Attack: गाजियाबाद के नंदग्राम थाने स्थित राज नगर एक्सटेंशन के किसी पॉश इलाके की सोसाइटी में रहने वाली महिला ने एसिड अटैक की शिकायत नंदग्राम थाने में दर्ज कराई. एसिड अटैक जैसी गंभीर वारदात को सुनकर पुलिस तुरंत हरकत में आई. इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने जब अपनी जांच आगे बढ़ाई तो उसे शुरुआती जांच में ही कुछ संदेहास्पद तथ्य नजर आने लगे. दरअसल, जब पुलिस मेडिकल के लिए जब महिला को डॉक्टर के पास लेकर पहुंची तो बर्न इंजरी मात्र 6 से 8% की थी.
फिर डॉक्टर की टीम ने यह भी बताया कि एसिड बेहद हल्की क्वालिटी का था, जिससे नुकसान होने की संभावना कम थी. इसके बाद पुलिस ने अन्य बिंदुओं पर काम करना शुरू करा तो पूरा राज खुल गया. दरअसल, प्रियंका नाम की महिला की शादी 2018 में अर्पित कौशिक नाम के युवक से हुई थी. कुछ दिन सब कुछ सही रहने के बाद दोनों के बीच अनबन रहने लगी. इस बीच प्रियंका की नजदीकी पुलकित नाम के व्यक्ति से भी बढ़ गई, जिसके कारण प्रियंका ने अर्पित से छुटकारा पाने के लिए पुलकित और उसके साथी अंकित से मिलकर पूरी साजिश का खाका तैयार किया.
