(डॉ.राकेश वशिष्ठ)/पाली/जोधपुर/ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जल भवन पाली के समस्त इंजीनियरों ने परियोजना खंड नाचना के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में काली पट्टी बांध कर कार्य किया। ज्ञात रहे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जैसलमेर नाचना परियोजना खंड में कार्यरत सहायक अभियंता प्रवीण कुमार के साथ अवैध जल कनेक्शन हटाने के पश्चात् समाज कंटकों द्वारा कार्यालय समय में कार्यालय पहुंच दुर्व्यवहार और मारपीट की गई जिसकी शिकायत सहायक अभियंता प्रवीण कुमार द्वारा राजकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज करवाया जा चुका है। विरोध दर्ज करवाने वालों में जल भवन पाली के अधीक्षण अभियंता पाली मनीष माथुर,अधीक्षण अभियंता दिनेश नागौरी, अधिशाषी अभियंता डिवीजन पाली कानसिंह राणावत, अधिशाषी अभियंता हरिराम चौधरी, सहायक अभियंता डूंगाराम नोगिया, सहायक अभियंता और तकनीकी सहायक वैशाली बंसल, सहायक अभियंता हिमांशु अग्रवाल,सहायक अभियंता अंबा सियोल, सहायक अभियंता पूनम चौधरी,सहायक अभियंता शोभा कुमारी,सहायक अभियंता हेमंत पालीवाल इत्यादि ने विरोध जताया।
