Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » जोधपुर में मासूम बच्चों संग मां-बाप ने एकसाथ खत्म कर ली जिंदगी, फोटोज देख फट जाएगा कलेजा
राज्य-शहर

जोधपुर में मासूम बच्चों संग मां-बाप ने एकसाथ खत्म कर ली जिंदगी, फोटोज देख फट जाएगा कलेजा

Rajasthan Darshan News

Rajasthan Darshan
Last updated: 2024/02/28 at 11:27 AM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

Jodhpur News: जोधपुर के तिंवरी कस्बे में एक दंपति ने अपने दो बेटों के साथ सुसाइड कर लिया. परिवार के मुखिया का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है. जबकि पत्नी और दो मासूम बेटों का शव 10 किलोमीटर दूर नहर से निकाला गया. मामला जिले के तिंवरी कस्बे का है. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था, लेकिन सामूहिक खुदकुशी का कारण अभी सामने नहीं आया है.

कंवरलाल ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी

मथानिया थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को कुम्हारों का मोहल्ला निवासी कंवरलाल (28) पुत्र मदनलाल आचार्य के परिवार ने सामूहिक खुदकुशी कर ली. कंवरलाल ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी. उसकी पत्नी पूनम (26) और बेटे सौरभ (4) और भरत (7) का शव राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल में मिला है. पुलिस के मुताबिक चारों जान देने के लिए नहर में कूदे थे, लेकिन कंवरलाल डूब नहीं पाया तो ट्रेन के आगे कूद गया.

ट्रैक पर मिला शव

थानाधिकारी राजेंद्र सिंह के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि तिंवरी से मथानिया की ओर तीन किमी दूर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कंवरलाल के शव के पास एक मोबाइल पड़ा था. मोबाइल को कब्जे में लेकर पड़ोसियों को फोन किया तो पता चला कि कंवरलाल पत्नी पूनम और अपने बच्चों के साथ घर से निकला था. पुलिस को पूनम के मोबाइल की लोकेशन राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के पास मिली.

नहर के किनारे कपड़े, जूते और मोबाइल पड़े थे

मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां नहर के किनारे कपड़े, जूते और मोबाइल पड़े थे. खोजबीन की गई तो पूनम, भरत और सौरभ के शव मिले. पुलिस के मुताबिक, कंवरलाल के शव से लगता है कि उसने भी नहर में जान देने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गया. इसके बाद उसने रेलवे ट्रैक पर आकर जान दे दी. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि दंपति ने ये कदम क्यों उठाया है. इन सभी का शव पहले मथानिया सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया गया. इसके बाद एमडीएम हॉस्पिटल, जोधपुर ले गए.

अस्पताल जाने का किया था बहाना

पड़ोसियों के मुताबिक, कंवरलाल तिंवरी में ही मजदूरी करता था. दोपहर करीब 12 बजे कंवरलाल पत्नी पूनम, बेटे भरत और सौरभ को बाइक पर बैठाकर घर से यह कहकर निकले थे कि उनके सीने में दर्द हो रहा है. अस्पताल जा रहे हैं. इसके बाद से वे घर नहीं आए.

 

 पति और पत्नी में दो दिन पहले झगड़ा हुआ था

बताया जा रहा है कि कंवरलाल ने पहले पत्नी और दो बच्चों को नहर में फेंक दिया. इसके बाद खुद ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया. पति और पत्नी में दो दिन पहले झगड़ा हुआ था. पुलिस ने बताया कि बाडमेर से परिजनों के पहुचनें के बाद ही पोस्टमार्टम करवाकर शव सुपुर्द किए जाएंगे एवं मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा.

होम

Rajasthan Darshan February 28, 2024 February 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन
  • बजट प्रतिक्रिया
  • वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया
  • केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना
  • पुलिस थाना रामनगरिया की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 100 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन

February 1, 2026
राज्य-शहर

बजट प्रतिक्रिया

February 1, 2026
राज्य-शहर

वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वॉ बजट पेश किया, इतिहास मे पहली बार रविवार को बजट आया

February 1, 2026
राज्य-शहर

केंद्रीय बजट केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट : पूर्व मंत्री आंजना

February 1, 2026