मौके पर पहुंची पुलिस कर रही है समझाइस का प्रयास
निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा क्षेत्र स्थित वंडर सीमेंट फैक्ट्री द्वारा उसके निकट गांव रसूलपुर का मार्ग बंद करने की तैयारी को लेकर ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि निंबाहेड़ा से गांव में जाने वाला एकमात्र मार्ग जिस पर वर्षों से रसलपुर सहित अन्य गांव के लोगों का आवागमन होता चला आ रहा है लेकिन वंडर सीमेंट प्रबंधन द्वारा निजी मार्ग बताते हुए उसे बंद करने की तैयारी की जा रही है।
धरने की सूचना पर सदर थाना से सहायक उप निरीक्षक अर्जुन लाल सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझाइस का प्रयास किया जा रहा है।
खबर लिखे जाने तक कोई भी बड़ा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
मामले को लेकर विकास पंचोली उपखंड अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा धरने की सूचना हमें मिली हे हमने पुलिस को मौके पर भेजा दिया गया है
