गोगुन्दा, विश्व आदिवासी दिवस पर शुक्रवार को राजतिलक स्थली पर भील समाज विकास समिति व भीलू राणा सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आदिवासी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू राणा भील ने आदिवासी सभ्यता, संस्कृति, रहन-सहन पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के उत्थान, महापुरुषों के मार्गदर्शन पर चलने, सनातन धर्म की रक्षा व समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए आदिवासी हितों की रक्षा के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आने की बात कहीं। कार्यक्रम में भेरुनाथ म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शिव पार्वती कथा सहित कथाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस मौके पर विकास समिति के प्रदेश महासचिव बालू राम भील, सेवा समिति अध्यक्ष पुष्पेंद्र भील, सरक्षक शिवलाल, उपाध्यक्ष दिलीप गमेती, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शंभू गमेती, सरपंच पदमाराम भील,कालूलाल गमेती,अंबालाल गमेती, रामलाल गमेती, रुपाराम गमेती, किशन लाल गमेती, मोतीलाल गमेती, मगनी बाई, अणछी बाई, तोलाराम गमेती व रामलाल, चंद्रेश गमेती व खमानी लाल, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल और समाज के संत गण सहित समाज के सैकड़ो महिलाएं पुरुष मौजूद रहे
