*रक्षा बंधन पर्व को लेकर ऑल इंडिया कौमी एकता कमेटी की बैठक संपन्न*
बाड़मेर।
रक्षा बंधन पर्व के आगाज़ पर साम्प्रदायिक सौहार्द्ध, आपसी भाईचारा व सर्वधर्म समभाव की भावना को बढ़ावा देने के उद्धेश्य से ऑल इण्डिया कौमी एकता कमेटी शाखा बाड़मेर की विशेष बैठक कमेटी के अध्यक्ष मांगीलाल जैन व ब्रह्मा कुमारी आश्रम की संचालिका राजयोगिनी बीके बबीता बहन के सानिध्य में स्थानीय महावीर नगर स्थित ब्रह्मा कुमारी आश्रम में आयोजित की गई। बैठक में कई पदाधिकारियों सहित सदस्यों ने शिरकत करते हुए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षा बंधन पर्व पर के आगाज पर ‘‘कौमी एकता’’ व ’’स्नेह मिलन समारोह’’ आयोजित करने का निर्णय पारित किया गया।
कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष छगनलाल जाटोल व संयुक्त मंत्री मेवाराम सोनी ने कहा कि यह कमेटी पिछले कई सालों से जिले में सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा, साम्प्रदायिक सौहार्द्ध को मजबूत बनाने में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन कर रही है। वहीं कमेटी द्वारा विभिन्न धार्मिक पर्वों यथा: रक्षा बंधन, होली, दिपावली, ईद मिलन इत्यादि पर्वों पर स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित कर जिले में सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा व अपनत्व का आमजन में संदेश देने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।।
*रक्षा बंधन पर्व के आगाज़ पर स्नेह मिलन कार्यक्रम होगा आयोजित:*
कमेटी के महामंत्री अबरार मोहम्मद ने बताया कि कमेटी द्वारा बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रक्षा बंधन पर्व के आगाज़ पर दो दिन पूर्व गुरुवार को कमेटी द्वारा काॅमी एकता एवं स्नेह मिलन समारोह महावीर नगर स्थित ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय संस्थान में गुरुवार को प्रातः 8.45 बजे आयोजित किया जायेगा। जिसमें हिन्दु-मुस्लिम, सीख-ईसाई धर्म के सैकड़ों भाई-बहिन इस कार्यक्रम में शिरकत कर एक दूजे को रक्षा सूत्र बांधकर व मीठा मुंह कराकर आपसी भाईचारा का संदेश देेंगें।
*जिले में सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिले, इसके लिए विशेष अवसरों पर कौमी कार्यक्रम होंगे आयोजित*
बैठक में ब्रह्मा कुमारी संस्था की संचालिका बीके बबीता बहन, कमेटी के अध्यक्ष मांगीलाल वडेरा, एडवोकेट मुकेश जैन, सुशीला दीदी व हरीश जांगिड़ ने रक्षा बंधन पर्व के साथ जिले में अन्य विशेष अवसरों पर सामाजिक सद्भाव और गंगा जमुनी तहजीब संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार रखे।।
इस अवसर पर कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष मांगीलाल वडेरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजयोगिनी बीके बबीता बहन व छगनलाल जाटोल, महामंत्री अबरार मोहम्मद, संयुक्त मंत्री मेवाराम सोनी, एडवोकेट मुकेश जैन, हरीश सुथार, सुशीला बहन सहित कमेटी के कई सदस्यगण मौजूद रहे।
