करौली से नरेश गौतम
नांगल प्यारी बास दौसा से सपोटरा अतिरिक्त मुख्य व्लाक शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यग्रहण करने पर लखन लाल मीना का सोमबार को ब्लॉक कार्यालय सपोटरा में सहकर्मियों द्वारा माला साफा पहना कर सम्मान किया व नवीन पद ग्रहण करने पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी एसीबीओ लखन लाल मीणा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि विद्यालयों का पर्यवेक्षण कर, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबल प्रदान करना, सपोटरा ब्लॉक को करौली जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कर उच्च पायदान पर पहुंचना प्राथमिकता रहेगी , इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला अध्यक्ष करौली अशोक कुमार मीणा , रामावतार मीणा जिला साक्षरता अधिकारी करौली,एवं गंगाराम प्रजापत,महीलाल मीना,दिनेश मीना ब्लॉक अध्यक्ष, हरकेश मीना पूर्व सीबीईओ,प्रेमराज मीना प्रदेश कार्य करणी सदस्य,गिर्राज मीना, कमलेश मीना,सोमराज प्रजापत,आदि उपस्थित रहे,उल्लेखनीय है कि लखन लाल मीना सपोटरा एवं मंडरायल के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं सीडीपीईओ सपोटरा रह चुके है
