Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Home » ताजा खबर » जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थली के साथ राम मंदिर और काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन
राज्य-शहर

जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थली के साथ राम मंदिर और काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/02 at 9:27 PM
Rajasthan Darshan
Share
2 Min Read
SHARE

अयोध्या-वाराणसी में धर्म और विरासत के दर्शन करेगा ‘अनुभव’ ग्रुप का दल
सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव का संदेश देती है धार्मिक यात्राएं — राजेश कृष्ण बिरला

कोटा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ‘अनुभव’ के 55 दम्पति सदस्यों का दल शुक्रवार शाम अयोध्या एवं वाराणसी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा के लिए रवाना हुआ। रेडक्रॉस के स्टेट चेयरमैन एवं नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला तथा सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश बज ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।
ग्रुप अध्यक्ष अशोक जोरा तथा संयोजक राजेन्द्र बज, जे के जैन, पी.सी. गोधा एवं अशोक राँवका ने बताया कि यात्रा के दौरान सदस्य अयोध्या में श्रीराम मंदिर हनुमानगढ़ी और सरयू नदी के दर्शन एवं वाराणसी के काशीविश्वनाथ मंदिर भ्रमण करेंगे। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों के इतिहास और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी भी प्राप्त करेंगे।
राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव जे.के. जैन ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासतों से परिचित होने के साथ जैन धर्म की महत्वपूर्ण धरोहरों के दर्शन करना भी है। अयोध्या में विश्वविख्यात गणिनी आर्यिका रत्न श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ के दर्शन का अवसर मिलेगा। उनके सानिध्य में शांतिधारा, पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर मंगल प्रवचन का लाभ लिया जाएगा।
इसके बाद दल वाराणसी पहुंचेगा, जहां काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के साथ जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थलियों के दर्शन किए जाएंगे। सदस्यों को इन तीर्थस्थलों के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी भी दी जाएगी।
राजेश बिरला ने कहा कि वरिष्ठ दम्पति सदस्यों की यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव का संदेश भी देगी। उन्होंने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी यात्राएं विभिन्न धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासतों को समझने का अवसर प्रदान करती हैं।
जैन समाज अध्यक्ष प्रकाश बज ने दल की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए सभी सदस्यों के सुरक्षित एवं सुखद यात्रा से लौटने की शुभकामना व्यक्त की।

Rajasthan Darshan October 2, 2026 October 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गांधी जयंती पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
  • उज्बेकिस्तान की सिल्क रोड यूनिवर्सिटी में कोटा विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन
  • जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थली के साथ राम मंदिर और काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन
  • महात्मा गांधी जयंती पर कोटा विश्वविद्यालय में पुष्पांजलि एवं ऑपरेशन युवा रक्षा के अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन
  • महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

गांधी जयंती पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

October 2, 2026
राज्य-शहर

उज्बेकिस्तान की सिल्क रोड यूनिवर्सिटी में कोटा विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन

October 2, 2026
राज्य-शहर

महात्मा गांधी जयंती पर कोटा विश्वविद्यालय में पुष्पांजलि एवं ऑपरेशन युवा रक्षा के अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन

October 2, 2026
राज्य-शहर

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

October 2, 2026