Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Home » ताजा खबर » महात्मा गांधी जयंती पर कोटा विश्वविद्यालय में पुष्पांजलि एवं ऑपरेशन युवा रक्षा के अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन
राज्य-शहर

महात्मा गांधी जयंती पर कोटा विश्वविद्यालय में पुष्पांजलि एवं ऑपरेशन युवा रक्षा के अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/02 at 9:25 PM
Rajasthan Darshan
Share
4 Min Read
SHARE

महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और आत्मअनुशासन जैसे मूल्यों का संदेश देता है — कुलगुरू प्रो. सारस्वत

कोटा। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कोटा विश्वविद्यालय के गांधी उद्यान में पूर्व कुलगुरु कोटा विश्वविद्यालय एवं राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के कुलगुरु प्रोफेसर भगवती प्रसाद सारस्वत ने शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कुलगुरू प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और आत्मअनुशासन जैसे मूल्यों का संदेश देता है। गांधीजी का मानना था कि समाज में स्थायी परिवर्तन केवल कानूनों से नहीं, बल्कि व्यक्ति के आचरण और जागरूकता से संभव है। आज के युवाओं के सामने नशे जैसी सामाजिक चुनौती है, जिसका सामना जागरूकता, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच के साथ किया जाना आवश्यक है।
तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के लिए एम्बेसडर के समान समाज में भूमिका निभाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं उनके दुष्प्रभावों के संबंध में एक जागरूकता सत्र का आयोजन ऑपरेशन युवा रक्षा के अंतर्गत किया गया। ऑपरेशन युवा रक्षा केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की युवाओं पर केंद्रित एक सतत जागरूकता पहल है।सत्र अत्यंत संवादात्मक एवं प्रभावशाली रहा। विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की तथा विषय से संबंधित कई महत्वपूर्ण एवं विचारोत्तेजक प्रश्न पूछे।
कार्यक्रम में IRS श्री नरेश बुंदेल, उप नारकोटिक्स आयुक्त, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सत्र के दौरान श्री नरेश बुंदेल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए बताया कि किस प्रकार बुद्धिमान एवं जागरूक व्यक्ति भी हेरफेर, साथियों के दबाव (Peer Pressure) और सामाजिक परिस्थितियों के प्रभाव में आ सकते हैं। व्यावहारिक उदाहरणों, प्रस्तुतियों एवं वीडियो के माध्यम से उन्होंने Fast Mind और Slow Mind की अवधारणाओं को समझाया तथा बताया कि नशीले पदार्थों के प्रथम सेवन से धीरे-धीरे बार-बार सेवन, आदत और अंततः निर्भरता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे पहली बार ही नशीले पदार्थों को “न” कहें, साथियों के दबाव का दृढ़ता से सामना करें तथा जागरूक एवं जिम्मेदार निर्णय लें।
इस अवसर पर RAS श्री मुरलीधर प्रतिहार, कुलसचिव, कोटा विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम में युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए “नशा छोड़ो–खेलों से जुड़ो, स्वस्थ भारत बनाओ” का आह्वान किया गया। विद्यार्थियों को खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
महात्मा गांधी पीठ की संयोजक डॉ.श्वेता व्यास ने स्वागत भाषण दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारीडॉ आशीष आसोपा ने धन्यवाद ज्ञापित किया; अन्य संकाय सदस्य प्रो.नारायण हेड़ा; सरिता सोलंकी, अंकित सेन सहित उप निरीक्षक फणीश शर्मा एवं युवा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम ऑपरेशन युवा रक्षा के अंतर्गत चल रही जागरूकता श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी रहा। इस पहल के माध्यम से केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा पिछले लगभग ढाई वर्षों से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Rajasthan Darshan October 2, 2026 October 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गांधी जयंती पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
  • उज्बेकिस्तान की सिल्क रोड यूनिवर्सिटी में कोटा विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन
  • जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थली के साथ राम मंदिर और काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन
  • महात्मा गांधी जयंती पर कोटा विश्वविद्यालय में पुष्पांजलि एवं ऑपरेशन युवा रक्षा के अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन
  • महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

गांधी जयंती पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

October 2, 2026
राज्य-शहर

उज्बेकिस्तान की सिल्क रोड यूनिवर्सिटी में कोटा विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन

October 2, 2026
राज्य-शहर

जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थली के साथ राम मंदिर और काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

October 2, 2026
राज्य-शहर

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

October 2, 2026