बाली। सेवाड़ी: सीबीईओ बाली के निर्देशानुसार आज पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेवाड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया प्रमुख प्रतियोगिताएं: निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और श्रमदान गतिविधि।
विशेष गतिविधि: विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा सामूहिक श्रमदान किया गया।
सम्मान समारोह :उत्सव प्रभारी श्री चैन सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफल रहे 15 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार (पारितोषिक) देकर सम्मानित किया गया।
उपस्थिति इस गरिमाई कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
हितेश परिहार, चैन सिंह राव, दुर्गेश, भुट्टा, हितेंद्र दत्त
अनीता मैडम, वीणा मैडम, नरेंद्र सिंह चौहान
भानावत, खुचेद्र मीणा, गजेंद्र सिंह, परबत सिंह
भूपेंद्र सिंह, भोमाराम, हमीरा राम, रितु परिहार आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए हुए मार्ग पर चलने और देश सेवा का संकल्प लिया।
