कोटा। कोटा सोशल वेलफेयर फोरम की ओर से रामपुरा स्थित बड़ी महारानी स्कूल में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर भेंट किया गया। यह वाटर कूलर भारती व्यास एवं आतुर महर्षि के सौजन्य से उपलब्ध कराया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा ने फोरम एवं सौजन्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वाटर कूलर की सुविधा से विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने इस पहल को विद्यार्थियों के हित में उपयोगी बताया। विद्यार्थियों ने भी वाटर कूलर उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर सेल्फ डिफेंस शिक्षिका किरण सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और फोरम के सदस्यों के प्रति आभार जताया। फोरम अध्यक्ष डॉली मदनानी ने कहा कि संस्था शिक्षा और जनसेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रखेगी। सचिव सुशील मेहता ने सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में के.के. शर्मा, प्रदीप शर्मा, राम मदनानी, सुरेंद्र व्यास, पी.सी. पवन, बी.एस. वर्मा, रामाकांत अग्रवाल, विनोद गुप्ता, शशि भंडारी, सुशीला पवन और पूनम मेहता सहित फोरम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
