चोरी का अवैध ज्वलनशील 145 लीटर डीजल जब्त
3 आरोपी गिरफ्तार एवं 2 आइशर ट्रक वाहन जप्त
चित्तौड़गढ़। जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस एवं जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी का अवैध 145 लीटर डीजल एवं चोरी करने के लिए प्रयोग में आने वाले सामान जब्त, 3 आरोपीयों नानुराम पिता प्यारा माली निवासी भादसोड़ा एवं ट्रक चालक मानसिंह पिता कैलाशचन्द्र मीणा उम्र 29 वर्ष निवासी फतेहपुर जिला भीलवाड़ा,सांवरमल पिता मदनलाल जाति गुर्जर उम्र 29 वर्ष निवासी रायपुरिया जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर दो आइशर ट्रक को जप्त किया ।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सुरज कुमार मय जाप्ता एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई करते हुए भादसोड़ा चौराहे पहुंचे जहां पर टीम प्रभारी को जरिए मुखबिर द्वारा मिली डीजल चोरी की सूचना पर प्यारा माली के मकान के सामने पहुंचे तथा थाना भादसोड़ा को सूचना दी तथा भादसोड़ा चौराहा पहुंचकर प्यारा माली के मकान के सामने दो ट्रक से अवैध रूप से डीजल की चोरी करते हुए तीन आरोपियों को डिटेन कर चोरी किया हुआ कुल 145 लीटर डीजल एवं कंटेनर तथा एक आईसर ट्रक को जब्त किया गया जप्तशुदा चोरी का अवैध पेट्रोल व डीजल आरोपी नानूराम माली के द्वारा चितौड़गढ़ उदयपुर आने जाने वाले वाहन टैंकर और ट्रक जो सांवरियाजी प्राकट्य स्थल भादसोड़ा चौराहा के हाईवे रोड पर आरोपी के घर के सामने खड़े होते हैं उनसे ज्वलनशील तरल पदार्थ पेट्रोल डीजल चोरी कर कम दाम में खरीद कर अवैध रूप से भंडारण कर स्थानीय ग्राहकों को चोरी छिपे ज्यादा दाम में विक्रय किया किया जाता है। कार्रवाई में डीएसटी टीम के एएसआई सुरज कुमार प्रभारी , हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार प्रभारी एवं कांस्टेबल रामकेश, देवेंद्र, जगदीश,रतन सिंह ,बलराम गुर्जर ,मनोज कुमार ,अमित कुमार पुलिस थाना भादसोड़ा के एएसआई जीवन सिंह, कांस्टेबल खूबचंद , वीरेंद्र सिंह शामिल थे।
बता दें कि इसी जगह से पूर्व में भी आरोपी के भाई प्रेम माली के कब्जे से अवैध पेट्रोल एवं डीजल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया था।
