एक घंटा, एक साथ श्रमदान के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का संदेश
बाली। नगरपालिका बाली की ओर से गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत थीम आधारित ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान’ एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन बाली बोया रोड़ तालाब परिसर में किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वास्थ्यप्रद बनाने के साथ आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, मंडल, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर श्रमदान किया तथा तालाब परिसर की साफ-सफाई में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा अपने घर, प्रतिष्ठान और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष देवी बाई, नवनियुक्त पार्षदगण, अधिशासी अधिकारी विनय पाल सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश गिरी, जमादार , सहित नगरपालिका के समस्त कार्मिक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सामूहिक भागीदारी ने स्वच्छता के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
