Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा

Search

Follow US

इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा

कोटा। इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में ब्राह्मण छात्र अक्षित शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई आकस्मिक मृत्यु की सूचना पर ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी, शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, ब्रह्म फोर्स अध्यक्ष रूद्रेश भारद्वाज एवं बीएसएफ अध्यक्ष अभिषेक शर्मा मोर्चरी पहुंचे। पदाधिकारियों ने छात्र की मृत्यु के कारणों की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता भारतीय सेना में अधिकारी हैं। परिषद पदाधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मेडिकल, पुलिस या कॉलेज प्रशासन से संबंधित किसी भी स्तर पर सहायता की आवश्यकता होने पर परिषद परिवार के साथ खड़ी रहेगी।
मोर्चरी में पोस्टमार्टम में हो रही देरी को लेकर संयोजक अनिल तिवारी ने पोस्टमार्टम प्रभारी डॉक्टर से फोन पर बात कर शीघ्र पोस्टमार्टम करवाने का आग्रह किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से भी मामले को लेकर चर्चा की।
छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा
ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी एवं शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार पर छात्र की मौत को लेकर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि छात्र की मौत के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज करना उचित नहीं है। प्रशासन को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत के कारणों का सच सामने लाना चाहिए।