Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा

Search

Follow US

चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका

एनएसयूआई ने मनाया ‘काला दिवस’, मोदी के पुतले की निकाली शवयात्रा

कोटा। चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कथित लाठीचार्ज और बदसलूकी के विरोध में एनएसयूआई ने गुरुवार को कोटा में ‘काला दिवस’ मनाया। एनएसयूआई कोटा शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांकेतिक शवयात्रा निकाली गई और पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी-शाह की तानाशाही नहीं चलेगी’, ‘एनएसयूआई जिंदाबाद’ और ‘नरेंद्र मोदी वोट चोर है’ जैसे नारे लगाए।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशन में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व कोटा शहर जिलाध्यक्ष मोहित वाल्मीकि एवं कोटा देहात जिलाध्यक्ष रिद्धम शर्मा ने किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई।
देहात जिलाध्यक्ष रिद्धम शर्मा ने कहा कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मामले में माफी नहीं मांगते हैं तो एनएसयूआई देशभर में आंदोलन करेगी। वहीं, शहर जिलाध्यक्ष मोहित वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को लेकर एनएसयूआई अपना विरोध जारी रखेगी।
दोपहर करीब एक बजे हुए प्रदर्शन के दौरान राजकीय महाविद्यालय के बाहर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की जांच, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।
प्रदर्शन में लोकेंद्र कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित मेघवाल, दिव्यांश सोनी, अफजल, अर्जुन, प्रिंस वैष्णव, रवि मीणा, हर्ष मीणा, धनंजय सिंह, रेहान खान, हर्ष गौतम सहित अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।