आबूरोड | माधव विश्वविद्यालय में फैकल्टी ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज संकाय के द्वारा विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर अकादमिक बिल्डिंग के सेमिनार हॉल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। बी.फार्मा पंचम सेमेस्टर की छात्रा पायल तंवर एवं बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर की छात्रा तनिषा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया तथा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों का फैकल्टी ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के शिक्षकों द्वारा सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में सिरोही जिला के डीआई एवं विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह राठौड़ तथा गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के वाइस प्रिंसिपल एवं विशेष अतिथि डॉ. जयंती भाई बागज उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रो-चेयरपर्सन डॉ. भारती देसाई, प्रो-प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) सुशील भार्गव, प्रो-प्रेसिडेंट (एकेडमिक) प्रो. (डॉ.) रितेश वैद्य, प्रॉक्टर डॉ. आदेश पाल सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत, रिसर्च अधिष्ठाता डॉ. संजय कुमार दास, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अर्चना तंवर तथा अकादमिक अधिष्ठाता डॉ. महेंद्र सिंह परमार सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सिरोही जिला के डीआई नरेंद्र सिंह राठौड़ ने दवाओं के नियामकीय पहलुओं, फार्मासिस्ट की जिम्मेदारियों तथा ड्रग लाइसेंस के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के वाइस प्रिंसिपल डॉ. जयंती भाई बागज ने कोरोना महामारी के दौरान फार्मासिस्टों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के प्रो-प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) सुशील भार्गव ने फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका, उनकी जिम्मेदारियों एवं अनुसंधान में योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रो-प्रेसिडेंट अकादमिक प्रो. (डॉ.) रितेश वैद्य ने फार्मेसी शिक्षा एवं इसके व्यापक अवसरों के बारे में विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्रॉक्टर डॉ. आदेश पाल ने फार्मेसी पाठ्यक्रमों एवं फार्मासिस्टों की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। फार्मास्युटिकल साइंसेज के अधिष्ठाता डॉ. अभिनय कुमार द्विवेदी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए विश्व फार्मेसी दिवस के महत्व एवं फार्मासिस्टों की भूमिका पर प्रकाश डाला। रिसर्च अधिष्ठाता डॉ. संजय कुमार दास ने फार्मासिस्टों की जिम्मेदारियों तथा फार्मेसी अनुसंधान में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। अकादमिक अधिष्ठाता डॉ. महेंद्र सिंह परमार ने भारत में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां दी गईं। बी.फार्मा पंचम सेमेस्टर के छात्र राजेश कनावर ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। अरहान एवं अयान ने युगल गायन प्रस्तुत किया। इसके बाद पायल तंवर, विनीत, अलीशा रावल, तनिषा एवं प्रणय ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। काश्मीरा बानो ने भाषण प्रस्तुत किया, जबकि नम्रता कहार ने एकल गायन एवं फार्मासिस्ट शपथ का नेतृत्व किया। तेज प्रताप ठाकुर एवं नवीन ने शायरी प्रस्तुत की। वीणा एवं शगुन ने युगल नृत्य प्रस्तुत किया। निशांत ने एकल गायन प्रस्तुत किया तथा निकिता, नवीन, अंशु एवं शिखा ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। मोहम्मद तौफीक ने भाषण दिया। इसके अतिरिक्त अरहान मेव, शर्मिला देवासी, अयान खान, अब्दुल कलाम, काश्मीरा बानो एवं नीता कुमारी ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। मुकुल शर्मा ने एकल गायन से कार्यक्रम में रंग भर दिया। इसके बाद नवीन, वैभव, धीरज, उत्कर्ष एवं अंशु ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान सभी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में केक कटिंग भी किया गया । विद्यार्थियों के लिए आयोजित रैंप वॉक का प्रबंधन सुश्री सेबा ईपन एवं जितेंद्र प्रजापत द्वारा किया गया। रैंप वॉक में बी.फार्मा प्रथम सेमेस्टर एवं डी.फार्मा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैंप वॉक का मूल्यांकन डॉ. अनुज गुर्जर, अभिषेक शर्मा, डॉ. अंजलि गुप्ता एवं सुश्री आयुषी सिंह द्वारा किया गया। समारोह का विशेष आकर्षण मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप बी.फार्मा प्रथम सेमेस्टर के तेज प्रताप ठाकुर को मिस्टर फ्रेशर तथा डी.फार्मा प्रथम वर्ष की शगुन को मिस फ्रेशर चुना गया। विजेताओं को डॉ. अभिनय कुमार द्विवेदी, डॉ. अनुज गुर्जर एवं डॉ. अंजलि गुप्ता द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
अंत में डॉ. अनुज गुर्जर द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में फैकल्टी ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का सहयोग रहा ।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अनुज गुर्जर तथा समन्वयक डॉ. अंजलि गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजलि गुप्ता एवं सुश्री सेबा ईपन ने किया।
कार्यक्रम में वित्त व्यवस्था डॉ. अक्षत पाराशर एवं जितेंद्र प्रजापत ने, सजावट व्यवस्था सुश्री आयुषी सिंह, सुश्री सेबा ईपन, मोहम्मद फरीद एवं अशोक सैनी ने, जलपान व्यवस्था अजय कुमार सिंह एवं दीन दयाल ने तथा अनुशासन व्यवस्था आकाश चौधरी, मोहम्मद जीशान एवं भरत चौधरी ने संभाली।
मूल्यांकन समिति में डॉ. अभिनय कुमार द्विवेदी, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. विशाल त्रिवेदी, डॉ. अनुज गुर्जर, भाविक शर्मा, सुश्री रानी एवं डॉ. अंजलि गुप्ता शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र स्वयंसेवकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
माधव विश्वविद्यालय में विश्व फार्मेसी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Leave a comment
