Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Home » ताजा खबर » राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
राज्य-शहर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/02 at 6:27 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

जिला कलक्टर सहित अधिकारियों ने किया माल्यार्पण

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में गांधीजी के सिद्धांतों को अपनाने का लिया संकल्प

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने जिला कलक्ट्रेट के बाहर स्थित महात्मा गांधी सर्किल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण किया। इसके पश्चात कलक्ट्रेट परिसर स्थित उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा सेटेलाइट चिकित्सालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।
सेटेलाइट चिकित्सालय परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’ एवं ‘रघुपति राघव राजा राम’ सहित भजनों का गायन किया गया। विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने धर्मानुसार प्रार्थना की। स्काउट-गाइड, अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन ने भी सहभागिता की।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने उपस्थितजनों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों एवं सिद्धांतों को जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन सादगी, सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। हमें उनके आदर्शों को जीवन मूल्यों में आत्मसात कर समाज एवं देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के 30 से अधिक सफाई कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला कलक्टर ने स्वच्छता कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उपस्थितजनों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर उपवन संरक्षक ने वन्यजीव सप्ताह के तहत आयोजित एवं प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग चंद्र प्रकाश जीनगर, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्काउट-गाइड एवं आमजन उपस्थित रहे।

Rajasthan Darshan October 2, 2026 October 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गांधी जयंती पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
  • उज्बेकिस्तान की सिल्क रोड यूनिवर्सिटी में कोटा विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन
  • जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थली के साथ राम मंदिर और काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन
  • महात्मा गांधी जयंती पर कोटा विश्वविद्यालय में पुष्पांजलि एवं ऑपरेशन युवा रक्षा के अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन
  • महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

गांधी जयंती पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

October 2, 2026
राज्य-शहर

उज्बेकिस्तान की सिल्क रोड यूनिवर्सिटी में कोटा विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन

October 2, 2026
राज्य-शहर

जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थली के साथ राम मंदिर और काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

October 2, 2026
राज्य-शहर

महात्मा गांधी जयंती पर कोटा विश्वविद्यालय में पुष्पांजलि एवं ऑपरेशन युवा रक्षा के अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन

October 2, 2026