जयपुर। जयपुर पश्चिम के भांकरोटा थाना पुलिस ने वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर फिरौती वसूलने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 44 लाख 50 हजार रुपये, एक देशी पिस्टल, KIA Sonet कार और फिरौती के पैसों से खरीदा गया घरेलू सामान बरामद किया है।
डीसीपी जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपियों ने खुद को दुबई का गोल्ड व्यापारी बताकर वैशाली नगर निवासी वृद्ध दंपति से ऑनलाइन प्रॉपर्टी डील के बहाने संपर्क किया। इसके बाद दंपति को बालाजी एन्क्लेव स्थित विला में बुलाकर बंधक बना लिया और पिस्टल की नोक पर करीब 47 लाख 90 हजार रुपये वसूल लिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और आसूचना के आधार पर पुलिस ने बिहार और उदयपुर से आरोपियों को गिरफ्तार किया।
भांकरोटा थाना प्रभारी शेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है।
थानाधिकारी नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विधायकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई |
Leave a comment
