कीरवा -समीपवर्ती ग्राम चांचोडी में दो दिवसीय चामुण्डा (सुभद्रा ) माताजी के नवनिर्मित मन्दिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।समारोह मे राज्य सरकार के पशुपालन,गोपालन,डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । मंत्री कुमावत ने पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख – समृद्धि की कामना की । उन्होंने कहा कि मंन्दिर केवल पूजा का स्थान नही, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा ओ के प्रतीक है । ऐसे धार्मिक आयोजन से समाज में एकता, सद्राव और आध्यत्मिक उर्जा का संचार करते है, तथा लोगों को अपनी जड़ो से जुड़े रहने की प्रेरणा देते है । उन्होने कहा कि राज्य सरकार घार्मिक स्थालों के संरक्षण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ग है, सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी तीर्थ स्थल और मन्दिर आवश्यक सुविधा ओ से युक्त हो, ताकि श्रद्धालुओ की किसी प्रकार की असुविधा न हो । मंत्री कुमावत ने कहा कि मेहनत की कमाई सद्कार्यो पर लगाने सेअपनी पूंजी का सद्पयोग होता है भगवान की भक्ति के साथ ही माता पिता की सेवा करनी चाहिए तथा धार्मिक कार्यो का आयोजन सार्थक होता है । जैतारण पूर्व विधायक व मंत्री दिलीप चौधरी ने कहा कि यह दुनिया धर्म और विशवास पर टीकी हुई है, हमे सदैव धर्म के प्रति आस्था रखनी चाहिए । धार्मिक आस्था और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला जहां मंत्रोच्चारण और संतो के सांनिध्य में चामुण्डा माताजी व भैरुजी सहित देवी – देवताओं की मूतियो की विधि – विधान से स्थापना एवं पूजा – अर्चना कर खुशहाली की कामना की । जिसमे पूरे आयोजन को ऐतिहासिक और आकर्षक बना दिया । कार्यक्रम में देश भर से बडी संख्या मे श्रद्धातु पहुंचे जिसमे पुरा क्षेत्र भक्तिमय माहोल में रंग गया । आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान प्रारम्भ हुआ । संत – महात्माओं के सानिध्य में चामुण्डा माताजी की व कई देवताओ की प्रतिमाओ का पूजन का विशेष अभिषेक किया गया । श्री चामुण्डा माताजी मेला संयोजक नगाराम देवासी ने बताया कि भामाशाह केवाराम, फगलुराम देवासी खाटणा परिवार चांचोडी की ओर से श्रीचामुण्डा माताजी नवनिर्मित मन्दिर का निर्माण कार्य करवाया गया, जिनकी प्राण – प्रतिष्ठा, पूजा – अर्चना व मांगलिक गीतों के साथ मन्दिर में प्रांगण में मोबण, रोपण, प्रवेशद्वार कलशं एवं शिखर पर ध्वजा चढाने की परम्पराके साथ निभाई गई । माताजी के दरबार सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए ।
प्राण – प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर महिलाओं ने कलशंयात्रा निकली, जो गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए, नवनिर्मित चामुण्डा माताजी मन्दिर तक पहुंची ।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, जैतारण पूर्व विधायक दिलीप चौधरी, खौड मण्डल पूर्व अध्यक्ष हुकमसिह राजपुरोहित, नादाना भाटान प्रशासक प्रतिनिधि श्रवणसिह राव,भामाशाह फगलुराम देवासी, केवाराम देवासी, माताजी भोपा भगाराम देवासी, प्रशासक पूनमसिह राजपुरोहित, पूर्व सरपंच मकनाराम चौघरी, नगाराम देवासी, हरीश देवासी बिजोवा, कैलाश देवासी, घेवर देवासी, राणाराम देवासी, मोतीराम देवासी, मगराम देवासी, शिवलाल देवासी, सोहनसिह राजपुरोहित, धनाराम चौधरी, गुन्दोज मण्डल अध्यक्ष नद किशोर शर्मा,भोपाजी पाबु देवासी, भोपा बाबुलाल देवासी, तेजाराम गिरवर, रानी पूर्व पचायत समिति सदस्य चौथाराम मीणा सहित कई अतिथियो व भामाशाहओ का चामुण्डा सेवा समिति की ओर से साफा माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।
