Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Font ResizerAa

Search

Follow US

Home » ताजा खबर » ‘शी लीड्स’ से महिला उद्यमिता को मिली नई दिशा, कारोबार विस्तार पर जोर
राज्य-शहर

‘शी लीड्स’ से महिला उद्यमिता को मिली नई दिशा, कारोबार विस्तार पर जोर

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/11/02 at 11:04 PM
Rajasthan Darshan
Share
4 Min Read
SHARE

कोटा की 50 महिला उद्यमियों ने एक मंच पर तलाशे कारोबार के नए अवसर
महिला उद्यमियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने पर मंथन

कोटा। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और व्यवसाय विस्तार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीएनआई कोटा डिस्ट्रिक्ट एवं बीएनआई सहज चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में निजी होटल में ‘शी लीड्स’ नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘कनेक्ट, कोलैबोरेट एंड ग्रो’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में कोटा की 50 महिला उद्यमियों ने भाग लिया। इसमें व्यावसायिक संपर्कों को मजबूत बनाने, आपसी सहयोग और नेटवर्किंग के माध्यम से कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर सीएस लीना नारंग ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जीबीआईजेक्स ग्लोबल कॉमर्स काउंसिल की चेयरपर्सन निशिता सुरोलिया तथा राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की यंग वुमन एंटरप्रेन्योर्स (वाईडब्ल्यूई) चेयरपर्सन, नैसकॉम रीजनल काउंसिल की सदस्य एवं क्लाउडमिनिस्टर टेक्नोलॉजीज की सह-संस्थापक चांदनी जग्गा उपस्थित रहीं।

बीएनआई कोटा डिस्ट्रिक्ट के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पीयूष गुप्ता ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि कोटा में महिलाओं द्वारा संचालित व्यवसाय तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ‘शी लीड्स’ जैसे मंच महिला उद्यमियों को एक-दूसरे से जुड़ने, अनुभव साझा करने और नए व्यावसायिक अवसर विकसित करने का अवसर देते हैं। जब उद्यमी एक-दूसरे की प्रगति में सहयोगी बनते हैं, तो सामूहिक रूप से व्यवसाय की संभावनाएं भी बढ़ती हैं।

मुख्य अतिथि निशिता सुरोलिया ने स्थानीय उत्पादों एवं व्यवसायों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की संभावनाओं पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध उत्पादों और उद्यमशीलता को व्यापक बाजार से जोड़ने के लिए मजबूत व्यावसायिक नेटवर्क, बाजार की समझ और प्रभावी रणनीति जरूरी है।

वहीं चांदनी जग्गा ने राजस्थान से तकनीक आधारित व्यवसाय खड़ा करने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने महिला उद्यमियों को तकनीक और नवाचार को अपनाने, नए अवसरों की पहचान करने तथा आत्मविश्वास के साथ व्यवसाय विस्तार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण व्यावसायिक परिचय एवं नेटवर्किंग सत्र रहा। इसमें प्रत्येक प्रतिभागी ने अपने व्यवसाय, सेवाओं और उत्पादों की जानकारी देने के साथ यह भी बताया कि वह किस तरह के ग्राहकों, व्यावसायिक साझेदारों और बाजारों से जुड़ना चाहती हैं। विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों के बीच सीधे व्यावसायिक संपर्क स्थापित कराए गए। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई विशिष्ट अतिथियों एवं महिला उद्यमियों का सम्मान भी किया गया।

पीयूष गुप्ता ने कहा कि व्यवसाय की वास्तविक मजबूती भरोसे और आपसी संबंधों से आती है। ‘शी लीड्स’ का उद्देश्य कोटा की महिला उद्यमियों को ऐसा नेटवर्क उपलब्ध कराना है, जिसके माध्यम से वे स्थानीय सीमाओं से आगे बढ़कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

कार्यक्रम के अंत में बीएनआई सहज चैप्टर की लीडरशिप टीम के अध्यक्ष अमान खान, उपाध्यक्ष आयुष जैन एवं सचिव प्रतीक गुप्ता ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद आयोजित ओपन नेटवर्किंग सत्र में महिला उद्यमियों ने आपसी संपर्क बढ़ाए और भविष्य में व्यावसायिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

दिसंबर में होगा इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म समिट 2.0
बीएनआई कोटा डिस्ट्रिक्ट की ओर से दिसंबर 2026 में तीन दिवसीय ‘इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म समिट 2.0’ आयोजित किया जाएगा। ‘बिजनेस मीट्स डेस्टिनेशन’ थीम पर प्रस्तावित इस समिट में उद्योग, व्यापार और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उद्यमी एक मंच पर जुटेंगे। इसका उद्देश्य कोटा एवं हाड़ौती क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों, निवेश और पर्यटन आधारित कारोबार की नई संभावनाओं को प्रोत्साहित करना है।

Rajasthan Darshan November 2, 2026 November 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए आगे आए विद्यार्थी और शिक्षक, 34 यूनिट रक्तदान
  • ‘शी लीड्स’ से महिला उद्यमिता को मिली नई दिशा, कारोबार विस्तार पर जोर
  • कोटा के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. यशवंत राय चौरासिया को ‘क्लिनिकल एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड’
  • कोटा जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लि0, कोटा
  • जयपुर में बाइक चोरी का खुलासा, बीकानेर का 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए आगे आए विद्यार्थी और शिक्षक, 34 यूनिट रक्तदान

November 2, 2026
राज्य-शहर

कोटा के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. यशवंत राय चौरासिया को ‘क्लिनिकल एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड’

November 2, 2026
राज्य-शहर

कोटा जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लि0, कोटा

November 2, 2026
राज्य-शहर

जयपुर में बाइक चोरी का खुलासा, बीकानेर का 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

November 2, 2026