Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » बस हादसे में घायलों की कुशलक्षेम पूछने हेतु जिला कलक्टर पहुंचीं चिकित्सालय जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
राज्य-शहर

बस हादसे में घायलों की कुशलक्षेम पूछने हेतु जिला कलक्टर पहुंचीं चिकित्सालय जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/05/26 at 2:17 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

चित्तौड़गढ़। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्स लेन पर भादसोड़ा थाना क्षेत्र के बागुंड गांव के पास हुए निजी बस हादसे के बाद जिला कलक्टर डॉ. मंजू जिला चिकित्सालय पहुंचीं तथा घायलों की कुशलक्षेम पूछकर उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह बस चित्तौड़गढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर सांवलियाजी मंदिर जा रही थी, तभी मार्ग में हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में एक श्रद्धालु की दुःखद मृत्यु हो गई, जबकि तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार हेतु उदयपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज प्रारंभ करवा दिया गया है। अन्य घायल श्रद्धालुओं को जिला चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला कलक्टर ने चिकित्सालय में भर्ती घायलों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उनकी स्थिति की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को सभी घायलों का त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो तथा आवश्यक दवाइयों, जांचों एवं चिकित्सा सुविधाओं की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन द्वारा घायलों एवं उनके परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस की गति अधिक होने के कारण हादसा हुआ। इस पर जिला कलक्टर ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
जिला कलक्टर ने चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई, बिजली एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में कचरे में आग नहीं लगाने तथा नगर परिषद के माध्यम से कचरे का नियमित एवं व्यवस्थित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों एवं परिजनों को चिकित्सालय में स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दिनेश चंद्र धाकड़, तहसीलदार, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी दिनेश वैष्णव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ताराचंद गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने चिकित्सालय में उपचार एवं व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

Rajasthan Darshan May 26, 2026 May 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • थानाधिकारी नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विधायकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई |
  • डंपिंग यार्ड के दलदल में फंस रही गौवंश, लोगों में रोष स्थाई समाधान की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
  • बस हादसे में घायलों की कुशलक्षेम पूछने हेतु जिला कलक्टर पहुंचीं चिकित्सालय जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
  • चांचोडी में श्री चामुण्डा सुभद्रा माताजी के नवनिमित मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई
  • राजसमंद में रिश्वतखोर पटवारी पर एसीबी का बड़ा प्रहार 4 हजार की घूस लेते रंगे हाथों दबोचा

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

थानाधिकारी नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विधायकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई |

May 26, 2026
राज्य-शहर

डंपिंग यार्ड के दलदल में फंस रही गौवंश, लोगों में रोष स्थाई समाधान की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

May 26, 2026
राज्य-शहर

चांचोडी में श्री चामुण्डा सुभद्रा माताजी के नवनिमित मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई

May 26, 2026
राज्य-शहर

राजसमंद में रिश्वतखोर पटवारी पर एसीबी का बड़ा प्रहार 4 हजार की घूस लेते रंगे हाथों दबोचा

May 26, 2026