Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
Home » ताजा खबर » राजसमंद में रिश्वतखोर पटवारी पर एसीबी का बड़ा प्रहार 4 हजार की घूस लेते रंगे हाथों दबोचा
राज्य-शहर

राजसमंद में रिश्वतखोर पटवारी पर एसीबी का बड़ा प्रहार 4 हजार की घूस लेते रंगे हाथों दबोचा

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/05/26 at 1:10 PM
Rajasthan Darshan
Share
2 Min Read
SHARE

राजसमंद। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राजसमंद जिले के खमनोर तहसील क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवार हल्का सेमा के पटवारी राहुल कुमार शर्मा को 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी के पास बडा भाणुजा का अतिरिक्त कार्यभार भी था।
मामले के अनुसार, परिवादी ने बीते 1 मई को एसीबी की उदयपुर इंटेलिजेंस यूनिट में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी का कहना था कि उसने अपनी भूमि की रजिस्ट्री दानगृहिता के माध्यम से करवाई थी, जिसका नामांतरण खोलने के बदले आरोपी पटवारी ने 7,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के समय ही आरोपी ने 1,000 रुपये वसूल लिए थे।
मंगलवार को जब परिवादी शेष रिश्वत राशि देने पहुंचा, तो एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही पटवारी ने 4,000 रुपये लिए और एसीबी टीम को अपनी ओर आते देखा, उसने पकड़े जाने के डर से नोटों को अपने सरकारी आवास के टॉयलेट में बनी डब्लूसी में डाल दिया। हालांकि, एसीबी की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी की निशानदेही पर तुरंत राशि बरामद कर ली।
यह कार्रवाई एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई। इंटेलिजेंस यूनिट उदयपुर की प्रभारी डॉ. सोनू शेखावत के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सिंह और उनकी टीम ने इस सफल ट्रैप को अंजाम दिया। फिलहाल एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Rajasthan Darshan May 26, 2026 May 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • थानाधिकारी नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विधायकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई |
  • डंपिंग यार्ड के दलदल में फंस रही गौवंश, लोगों में रोष स्थाई समाधान की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
  • बस हादसे में घायलों की कुशलक्षेम पूछने हेतु जिला कलक्टर पहुंचीं चिकित्सालय जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
  • चांचोडी में श्री चामुण्डा सुभद्रा माताजी के नवनिमित मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई
  • राजसमंद में रिश्वतखोर पटवारी पर एसीबी का बड़ा प्रहार 4 हजार की घूस लेते रंगे हाथों दबोचा

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

थानाधिकारी नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विधायकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई |

May 26, 2026
राज्य-शहर

डंपिंग यार्ड के दलदल में फंस रही गौवंश, लोगों में रोष स्थाई समाधान की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

May 26, 2026
राज्य-शहर

बस हादसे में घायलों की कुशलक्षेम पूछने हेतु जिला कलक्टर पहुंचीं चिकित्सालय जिला प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

May 26, 2026
राज्य-शहर

चांचोडी में श्री चामुण्डा सुभद्रा माताजी के नवनिमित मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई

May 26, 2026