Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Font ResizerAa

Search

Follow US

Home » ताजा खबर » राजभवन में राज्यपाल माननीय श्री हरिभाऊ बागडे ने किया डॉ. सुरेश पाण्डेय की पुस्तक ‘ऑपरेशन महाशक्ति भारत 2047’ का विमोचन
राज्य-शहर

राजभवन में राज्यपाल माननीय श्री हरिभाऊ बागडे ने किया डॉ. सुरेश पाण्डेय की पुस्तक ‘ऑपरेशन महाशक्ति भारत 2047’ का विमोचन

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/11/06 at 8:41 PM
Rajasthan Darshan
Share
4 Min Read
SHARE

राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राजभवन, जयपुर में सुप्रसिद्ध नेत्र सर्जन, लेखक एवं राष्ट्र चिंतक डॉ. सुरेश कुमार पाण्डेय की नवीनतम हिंदी पुस्तक ‘ऑपरेशन महाशक्ति भारत 2047, विकसित भारत का प्रिस्क्रिप्शन: एक नेत्र सर्जन की कलम से’ का विमोचन किया। इस अवसर पर डॉ. पाण्डेय ने पुस्तक की प्रथम प्रति राज्यपाल महोदय को सादर भेंट की तथा उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

पुस्तक की विषयवस्तु की सराहना करते हुए राज्यपाल माननीय श्री बागडे ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, नवाचार, युवाशक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने एक चिकित्सक द्वारा राष्ट्र की चुनौतियों को निदान और उपचार की दृष्टि से देखते हुए समाधान प्रस्तुत करने की अवधारणा को रोचक और विचारोत्तेजक बताया। माननीय राज्यपाल महोदय ने पुस्तक के माध्यम से युवाओं और नागरिकों में राष्ट्र निर्माण, कर्तव्यबोध तथा सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के प्रयास की भी सराहना की।

‘ऑपरेशन महाशक्ति भारत 2047’ में भारत को वर्ष 2047 तक विकसित, स्वस्थ, आत्मनिर्भर, समृद्ध और विश्व में अग्रणी राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को एक नेत्र सर्जन के विशिष्ट दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। लेखक ने चिकित्सा क्षेत्र में प्रयुक्त निदान, उपचार और रोकथाम की अवधारणाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए देश के सामने मौजूद विभिन्न चुनौतियों का विश्लेषण किया है।

पुस्तक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन, युवा शक्ति, नारी सशक्तीकरण, सामाजिक समरसता, नवाचार, पर्यावरण, अनुशासन, नागरिक कर्तव्य और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर व्यावहारिक तथा सकारात्मक सुझाव दिए गए हैं। पुस्तक का प्रयास केवल समस्याओं की चर्चा करना नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका पहचानने और सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

डॉ. सुरेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिस प्रकार एक चिकित्सक किसी रोग के केवल लक्षण नहीं देखता, बल्कि उसके मूल कारण की पहचान कर उपचार और भविष्य की रोकथाम की योजना बनाता है, उसी प्रकार राष्ट्र के सामने मौजूद चुनौतियों को भी व्यापक दृष्टिकोण से समझना आवश्यक है। इसी सोच से इस पुस्तक का शीर्षक ‘ऑपरेशन महाशक्ति भारत 2047’ रखा गया है।

उन्होंने कहा कि पुस्तक का केंद्रीय संदेश है, ‘विकसित भारत 2047 केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि 148 करोड़ भारतीयों का सामूहिक संकल्प है।’ यदि प्रत्येक नागरिक अपने क्षेत्र में ईमानदारी, उत्कृष्टता, अनुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे, तो विकसित भारत की यात्रा को जन आंदोलन में बदला जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. सुरेश कुमार पाण्डेय विगत तीन दशकों से अधिक समय से नेत्र चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा, जनजागरूकता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे सुवि नेत्र चिकित्सालय एवं लेसिक लेज़र सेंटर, कोटा के निदेशक हैं। चिकित्सा सेवा के साथ साथ वे लेखन, युवा प्रेरणा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी निरंतर कार्य कर रहे हैं।

फोटो: राजभवन, जयपुर में डॉ. सुरेश कुमार पाण्डेय की पुस्तक ‘ऑपरेशन महाशक्ति भारत 2047’ का विमोचन करते माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे। साथ में लेखक डॉ. सुरेश कुमार पाण्डेय।

Rajasthan Darshan November 6, 2026 November 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनतेरस पर सिन्दरली पंचायत की नई टीम ने ली शपथ, मंदिरों में रोशनी से विकास कार्यों का किया शुभारंभ
  • राजभवन में राज्यपाल माननीय श्री हरिभाऊ बागडे ने किया डॉ. सुरेश पाण्डेय की पुस्तक ‘ऑपरेशन महाशक्ति भारत 2047’ का विमोचन
  • मनोज कुमार मीणा पदोन्नत होकर बने सहायक प्रशासनिक अधिकारी
  • सहकारी साख आंदोलन की रीढ़ पैक्स कर्मी बिना वेतन के, कैसे मनेगी दिवाली? – आमेरा
  • थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए आगे आए विद्यार्थी और शिक्षक, 34 यूनिट रक्तदान

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

धनतेरस पर सिन्दरली पंचायत की नई टीम ने ली शपथ, मंदिरों में रोशनी से विकास कार्यों का किया शुभारंभ

November 6, 2026
राज्य-शहर

मनोज कुमार मीणा पदोन्नत होकर बने सहायक प्रशासनिक अधिकारी

November 6, 2026
राज्य-शहर

सहकारी साख आंदोलन की रीढ़ पैक्स कर्मी बिना वेतन के, कैसे मनेगी दिवाली? – आमेरा

November 3, 2026
राज्य-शहर

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए आगे आए विद्यार्थी और शिक्षक, 34 यूनिट रक्तदान

November 2, 2026