Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Font ResizerAa

Search

Follow US

Home » ताजा खबर » राष्ट्रीय एकता दिवस पर चित्रकूट थाने में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
राज्य-शहर

राष्ट्रीय एकता दिवस पर चित्रकूट थाने में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/31 at 11:22 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में एकता परेड का हुआ सीधा प्रसारण

लौह-पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और राष्ट्र की एकता-अखंडता के संदेश को सीधे प्रसारण से पहुंचाया आमजन तक

जयपुर, 31 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जयपुर पुलिस आयुक्तालय की ओर से जयपुर पश्चिम के चित्रकूट पुलिस थाने में शनिवार शाम 5:30 बजे से एकता परेड-2026 का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने लौह-पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। श्री शर्मा ने कहा कि भविष्य में भी राष्ट्र की एकता और सुरक्षा बनाए रखने और उसे और अधिक सुदृढ़ करने के साथ ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी ने प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का प्रण लिया। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी पुलिस थानों में एकता परेड के सीधे प्रसारण का आयोजन किया गया, जिसे स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक देखा और राष्ट्रीय एकता के संदेश से जुड़े।

जयपुर पुलिस कमिश्नर श्री सचिन मित्तल ने बताया कि आज एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड-2026 का चित्रकूट थाने में बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया गया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को पुलिस थानों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इस पहल से पुलिस थानों के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों से जोड़ने और उनमें सहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

लौह-पुरुष सरदार पटेल के योगदान और राष्ट्र निर्माण की भूमिका का स्मरण

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा और सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों से प्रेरणा ली। इस दौरान राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में विशेष पुलिस आयुक्त श्री ओमप्रकाश, उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कुंवर राष्ट्रदीप, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) श्री प्रदीप मोहन शर्मा, पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री प्रवीण नायक नूनावत, उपायुक्त (पश्चिम) श्री प्रशांत किरण, उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती अनुष्ठा कालिया, आईपीएस सुश्री अदिति उपाध्याय सहित आयुक्तालय के अधिकारी, पुलिसकर्मी, सामुदायिक पुलिसिंग से जुड़े प्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली विद्यार्थी, युवा एवं आमजन उपस्थित रहे।

Rajasthan Darshan October 31, 2026 October 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर चित्रकूट थाने में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
  • 2.5 टन ई-वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से होगा निस्तारण,राजेश कृष्ण बिरला ने दिखाई हरी झंडी
  • कोटा नागरिक सहकारी बैंक की बोर्ड बैठक सम्पन्न
  • रोटरी क्लब पद्मिनी के रक्तदान शिविर में 84 यूनिट रक्तदान
  • 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालाजी विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

2.5 टन ई-वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से होगा निस्तारण,राजेश कृष्ण बिरला ने दिखाई हरी झंडी

October 31, 2026
राज्य-शहर

कोटा नागरिक सहकारी बैंक की बोर्ड बैठक सम्पन्न

October 31, 2026
राज्य-शहर

रोटरी क्लब पद्मिनी के रक्तदान शिविर में 84 यूनिट रक्तदान

October 29, 2026
राज्य-शहर

70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालाजी विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026