Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Font ResizerAa
Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
Font ResizerAa
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Search
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Follow US
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
Home » ताजा खबर » अकलंक कॉलेज में रत्न मंडल-2026 का गठन, नौ विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी
राज्य-शहर

अकलंक कॉलेज में रत्न मंडल-2026 का गठन, नौ विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/07 at 10:56 PM
Rajasthan Darshan
Share
2 Min Read
SHARE

कोटा। अकलंक कॉलेज में सत्र 2026–27 के लिए रत्न मंडल का गठन किया गया। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना और महाविद्यालय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से गठित रत्न मंडल में नौ विद्यार्थियों का चयन किया गया।
रत्न मंडल के गठन की प्रक्रिया के तहत महाविद्यालय की प्रत्येक कक्षा के मेंटोर द्वारा दो-दो विद्यार्थियों के नाम प्रस्तावित किए गए। चयन समिति ने नामांकित विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेने के साथ उनके शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, व्यवहार एवं समग्र व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया। इसके बाद नौ विद्यार्थियों का रत्न मंडल के लिए चयन किया गया।
चयनित सदस्यों में नूरीन खान, नंदिनी शर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, विजय राज सिंह, नूपुर जांगिड़, अनुराग हलधर, अर्जुन सिंह, अक्षी पंचौली एवं मानवी गिरी शामिल हैं।
इस अवसर पर अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष जैन एवं सचिव अनिमेष जैन ने चयनित सदस्यों को बैज प्रदान किए। साथ ही उन्हें महाविद्यालय के प्रति निष्ठा, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
ध्यक्ष पीयूष जैन, सचिव अनिमेष जैन ने कहा कि रत्न मंडल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा के मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों से महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए अपने साथियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित कुमार शर्मा ने नवगठित रत्न मंडल के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने रत्न मंडल के सदस्यों से अनुशासन बनाए रखने, सकारात्मक नेतृत्व प्रदान करने तथा महाविद्यालय की गरिमा एवं उत्कृष्ट परंपराओं को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. ललित कुमार शर्मा ने अध्यक्ष पीयूष जैन, सचिव अनिमेष जैन सहित उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Rajasthan Darshan October 7, 2026 October 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी का किया आयोजन
  • राणा पूंजा जयंती पर मालनाथ की ढाणी स्कूल में पुस्तक वितरण, विद्यार्थियों को दिया शिक्षा का संदेश
  • अकलंक कॉलेज में रत्न मंडल-2026 का गठन, नौ विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी
  • 106 साल की गौरवशाली सहकारिता यात्रा का जश्न, 11 अक्टूबर को सजेगा कोटा कर्मचारी सहकारी समिति की आमसभा
  • जैन एडवोकेट्स कांफ्रेंस 2026 का आयोजन 11 अक्टूबर को, 150 से अधिक जैन अधिवक्ता जुटेंगे

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी का किया आयोजन

October 7, 2026
राज्य-शहर

राणा पूंजा जयंती पर मालनाथ की ढाणी स्कूल में पुस्तक वितरण, विद्यार्थियों को दिया शिक्षा का संदेश

October 7, 2026
राज्य-शहर

106 साल की गौरवशाली सहकारिता यात्रा का जश्न, 11 अक्टूबर को सजेगा कोटा कर्मचारी सहकारी समिति की आमसभा

October 7, 2026
राज्य-शहर

जैन एडवोकेट्स कांफ्रेंस 2026 का आयोजन 11 अक्टूबर को, 150 से अधिक जैन अधिवक्ता जुटेंगे

October 7, 2026