उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती ग्राम पंचायत बागोरिया की ढाणी स्थित आदर्श शिक्षण संस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय धाबाली ढाणी में आज शनिवार को अंतिम कालांश के दौरान बच्चों के ज्ञानवर्धन हेतु एवं उनकी बुद्धि प्रखरने के लिए एक अंग्रेजी अंताक्षरी का आयोजन रखा गया, जिसमें क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर विजेता रहे विद्यार्थियों को कार्यक्रम के आयोजक रहे डॉ राजेंद्र कुमावत ने मौके मोमेंटो देकर सम्मानित किया और एक छात्र को सांत्वना पुरस्कार में ही संतोष करना पड़ा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरधारीलाल सैनी ने डॉ. कुमावत का इस ज्ञानप्रद कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्वास्थ्यपरक जानकारी देने के बाद आयोजित हुई इस अंताक्षरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मनीष सैनी,द्वितीय स्थान पर काजल व तृतीय स्थान पर गुंजन रही तथा विकास को सांत्वना पुरस्कार में ही संतोष करना पड़ा।विजय हुए विद्यार्थियों को सम्मानित करने के बाद डॉ कुमावत ने इस मौके पर विद्यार्थियों के बैठने हेतु एक बड़ी प्लास्टिक मेट देने की घोषणा भी की। डॉक्टर राजेंद्र कुमावत द्वारा की गई इस घोषणा का करतल ध्वनियों से सभी ने सराहना की और इसकी जरूरत भी बताई।
इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक गिरधारीलाल सैनी,संस्था निदेशक चौथमल सैनी, गोपाल राम,प्रेम प्रकाश, मनोज कुमार,नेमीचंद, ममता कुमारी,सुभाष सैनी सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अंताक्षरी प्रतियोगिता में विजेताओं को दिया सम्मान
Leave a comment
