पिछले कई सालों से रावण के पुतले बना रहा है उदयपुरवाटी का यह परिवार
पिछले 50 सालों से बना रहा है रावण के पुतले उदयपुरवाटी का माथुर परिवार
दशहरे के रोज नांगल नदी पर 31 फिट ऊंचे रावण का होगा दहन
उदयपुरवाटी l कस्बे के वार्ड नंबर 27 में पिछले 15 रोज से स्वर्गीय हीरालाल माथुर का परिवार रावण के पुतले बनाने में मशगूल है l स्वर्गीय हीरालाल माथुर का परिवार पिछले 50 सालों से उदयपुरवाटी में रावण के पुतले बना रहा है इतना ही नहीं यह परिवार रावण के पुतले बनाने में बहुत पारंगत भी बताए जा रहे हैं l दशहरे से 15 रोज पहले ही पूरा परिवार रावण के पुतले बनाने में व्यस्त हो जाते हैं l
स्वर्गीय हीरालाल माथुर के पुत्र संदीप माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 20 अक्टूबर को दशहरे के रोज उदयपुरवाटी की नांगल नदी पर 31 फिट ऊंचे रावण का दहन होगा जिसके दौरान रंग बिरंगी आतिशबाजी का नजारा भी लोगों को देखने के लिए मिलेगा l संदीप माथुर के अनुसार यह माथुर परिवार उदयपुरवाटी के अलावा आसपास के गांवो में भी रावण के पुतले बनाकर भेजते हैं l रावण के पुतले बनाने की कला माथुर परिवार को उनके पिता स्वर्गीय हीरालाल माथुर से मिली थी l रावण के पुतले बनाने में माथुर परिवार के कैलाश माथुर, पिंटू माथुर,बबलू माथुर ,संदीप माथुर आदि लगे हुए हैं l
