जयपुर। ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत भांकरोटा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 किलो 450 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण आईपीएस के निर्देश पर एडीसीपी राजेश गुप्ता के निकट सुपरविजन तथा आरपीएस धर्मेंद्र कुमार शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी दीपक त्यागी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अजमेर से जयपुर की ओर आ रही स्लीपर बस BR01 PT4734 में दो संदिग्ध व्यक्ति बड़े बैग लेकर सफर कर रहे हैं, जिनमें मादक पदार्थ होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस टीम ने भांकरोटा थाने के सामने हाईवे पर बैरिकेड लगाकर बस को रुकवाया और संदिग्धों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 32 किलो 450 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ।
पुलिस ने दुर्गेश कोली (21) निवासी नौगांवा, अलवर और वीरु (25) निवासी अलावलपुर, नौगांवा, अलवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ की तस्करी के संबंध में पूछताछ कर रही
भांकरोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32.450 किलो डोडा चूरा बरामद
Leave a comment
