Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Font ResizerAa

Search

Follow US

Home » ताजा खबर » दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे 148 पर भीषण सड़क हादसा….
राज्य-शहर

दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे 148 पर भीषण सड़क हादसा….

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/23 at 8:23 PM
Rajasthan Darshan
Share
4 Min Read
SHARE

टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, चार युवकों की मौत, दो गंभीर घायल,

खाटूश्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे आगरा।

जमवारामगढ़।(रतनलालगुर्जर)रायसर थाना क्षेत्र से गुजर रहे दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे एनएच 148 पर तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। रायसर थाना क्षेत्र के भट्टकाबास कट के पास शुक्रवार सुबह टायर फटने के बाद अनियंत्रित हुई एक मारुति कार हाइवे किनारे करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में आगरा उत्तर प्रदेश निवासी कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,कार में सवार सभी 06 युवक बाबा खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद वापस आगरा लौट रहे थे। इस दौरान भट्टकाबास कट के समीप अचानक तेज रफ्तार कार का अगला टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होकर कार हाईवे किनारे करीब 20 फीट नीचे खाई में गिरकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
​घटना की सूचना मिलते ही रायसर थाना अधिकारी राजपाल सिंह मय जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी युवकों को तत्काल चंदवाजी स्थित निम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं,गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों का इलाज जारी है,जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।​पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और उनके परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाकर सुपुर्द कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

इनकी हुई मौत….

रायसर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि कार का टायर फटने के कारण हादसा हुआ। हाइवे किनारे कार करीब 20 फीट गहरी खाई में गिरने से अतुल वार्षण(35) निवासी रामबाग आगरा,मुकुल जायसवाल( 21) निवासी कालिन्दी विहार आगरा , रूपेश जाटव(25) कालिन्दी आगरा,शिवा सिंह ( 20 ) की मौत हो गई। वहीं, राहुल और अर्पित गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम…

रायसर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली। क्रेन की मदद से शतिग्रस्त कार को हटवाकर थाना परिसर लाकर खड़ा किया।
आंधी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा फूटोलाव,आंधी मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष अमरसिंह मीणा सहित ग्रामीणों का कहना है कि दौसा मनोहरपुर नेशनल हाइवे 148 को फोरलेन सड़क बनाया जाए ओर सड़क के बीच डिवाइडर बनाया जाए जिससे इस पर होने वाले हादसों पर रोक लग सके।इन सभी की सरकार से मांग है कि दौसा मनोहरपुर नेशनल हाइवे का फोरलेन निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए जिससे सड़क हादसों में कमी आ सके। ग्रामीणों का कहना है कि जब-तक फोर लेन सड़क नहीं बनेंगी ओर इस पर डिवाइडर नहीं बनाया जायेगा तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे।

आरवाई – हादसे में शतिग्रस्त कार व हाईवे से क्रेन हटाती पुलिस और खाई में गिरी कार

Rajasthan Darshan October 23, 2026 October 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दादाबाड़ी में रविवार को शुरू होगा दासवानी डेंटल हॉस्पिटल
  • निवासी विजय कुमार नायर के मरणोपरांत नेत्रदान
  • धर्म के मार्ग से भटकाते हैं व्यसन, संयम से ही आत्मकल्याण संभव : मुनिश्री विवर्धन सागर
  • फिटनेस का जुनून, शिक्षा का संकल्प: कल दौड़ेगा कोटा
  • दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान ने किया डायबिटीज जागरूकता कार्यक्रम

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

दादाबाड़ी में रविवार को शुरू होगा दासवानी डेंटल हॉस्पिटल

October 23, 2026
राज्य-शहर

निवासी विजय कुमार नायर के मरणोपरांत नेत्रदान

October 23, 2026
राज्य-शहर

धर्म के मार्ग से भटकाते हैं व्यसन, संयम से ही आत्मकल्याण संभव : मुनिश्री विवर्धन सागर

October 23, 2026
राज्य-शहर

फिटनेस का जुनून, शिक्षा का संकल्प: कल दौड़ेगा कोटा

October 23, 2026