Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Font ResizerAa

Search

Follow US

Home » ताजा खबर » दीपावली मिलन में सृजन द स्पार्क के सदस्यों ने सुरों से सजाई संगीत संध्या
राज्य-शहर

दीपावली मिलन में सृजन द स्पार्क के सदस्यों ने सुरों से सजाई संगीत संध्या

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/11/19 at 9:41 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

20 दिसंबर को कोटा में सजेगी सदाबहार गीतों की महफिल, पार्श्व गायक नितिन मुकेश देंगे लाइव प्रस्तुति

कोटा। संगीत, सुरों और आपसी आत्मीयता के बीच सृजन द स्पार्क-कोटा चैप्टर का दीपावली मिलन समारोह बूंदी रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में आयोजित ‘सुर मिलन’ कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों से संगीत संध्या को यादगार बना दिया। सदस्यों ने अपनी पसंद के गीतों के जरिए संगीत के प्रति रुचि और आपसी जुड़ाव को अभिव्यक्त किया। इस दौरान उत्सवी माहौल के बीच सदस्यों ने दीपावली की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन के अवसर पर सरंक्षक गोविंद माहेश्वरी,अध्यक्ष डॉ. विजय सरदाना, सचिव संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास जैन अजमेरा, उपाध्यक्ष अनिमेष जैन, सांस्कृतिक चेयरमैन राजकुमार जैन,एडीशन एस पी प्रवीण जैन,अनीश बिरला, राजेश माहेश्वरी, ,प्रदीप गौड़ व संस्था के सदस्य ने पोस्टर विमोचन किया।
‘सुर मिलन’कार्यक्रम के संयोजक सोनल राजोरा,डा.चंद्रशेखर शर्मा एवं रजनीश मोहता रहे।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि सृजन द स्पार्क की ओर से संगीत एवं कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 20 दिसंबर को विशेष संगीतमय कार्यक्रम ‘ए लेजेंडरी वॉइस : नितिन मुकेश लाइव इन कॉन्सर्ट’ आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रख्यात पार्श्व गायक नितिन मुकेश अपनी सुरीली आवाज में हिंदी सिनेमा के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन संगीत प्रेमियों को हिंदी फिल्म संगीत के स्वर्णिम दौर की यादों से रूबरू कराने के साथ एक यादगार संगीतमय अनुभव प्रदान करेगा।
सचिव संजीव अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष अनिमेष जैन ने बताया कि रविवार, 20 दिसंबर 2026 को कोरल पार्क स्थित सुपथ ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम की थीम ‘रिदम ऑफ लाइफ’ रखी गई है। लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में नितिन मुकेश अपनी लोकप्रिय प्रस्तुतियों से श्रोताओं को संगीत की दुनिया में ले जाएंगे।

ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। कोषाध्यक्ष विकास जैन अजमेरा ने बताया कि प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिमेष जैन, अनीश बिरला एवं विकास जैन के निर्देशन में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

सांस्कृतिक चेयरमैन राजकुमार जैन ने बताया कि नितिन मुकेश हिंदी फिल्म संगीत के चर्चित पार्श्व गायकों में शामिल हैं। महान गायक मुकेश के पुत्र नितिन मुकेश ने अपने पिता की समृद्ध संगीत विरासत को आगे बढ़ाते हुए गायन के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने ‘जिंदगी की न टूटे लड़ी’, ‘आजा रे मेरे दिलबर आजा’, ‘सो गया ये जहां’ और ‘माई नेम इज लखन’ जैसे लोकप्रिय गीतों से श्रोताओं के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, आर.डी. बर्मन, खय्याम और बप्पी लाहिड़ी जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया है। फिल्मी गीतों के अलावा भजनों और मंचीय प्रस्तुतियों में भी उनकी विशेष पहचान रही है।

Rajasthan Darshan November 19, 2026 November 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 12 वर्षों से सेवा की मिसाल पेश कर रहा रोटरी क्लब पद्मिनी का अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट
  • दीपावली मिलन में सृजन द स्पार्क के सदस्यों ने सुरों से सजाई संगीत संध्या
  • संस्कृत के ज्ञान के बिना आयुर्वेद के मूल ग्रंथों का अध्ययन अधूरा — अमिता पृथ्वी
  • चंद्रयान-3 मॉडल से बनाई पहचान, अब राजस्थानी फिल्म गोरी में मुख्य भूमिका निभाएंगी आमेर निवासी 12 साल की नन्ही बेटी ईवा खान
  • संगठन के उद्देश्यों के विपरीत कार्य करने पर नवनीत महर्षि की सदस्यता समाप्त

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

12 वर्षों से सेवा की मिसाल पेश कर रहा रोटरी क्लब पद्मिनी का अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट

November 19, 2026
राज्य-शहर

संस्कृत के ज्ञान के बिना आयुर्वेद के मूल ग्रंथों का अध्ययन अधूरा — अमिता पृथ्वी

November 19, 2026
राज्य-शहर

चंद्रयान-3 मॉडल से बनाई पहचान, अब राजस्थानी फिल्म गोरी में मुख्य भूमिका निभाएंगी आमेर निवासी 12 साल की नन्ही बेटी ईवा खान

November 16, 2026
राज्य-शहर

संगठन के उद्देश्यों के विपरीत कार्य करने पर नवनीत महर्षि की सदस्यता समाप्त

November 16, 2026