जिला कोटा के उपाध्यक्ष पद पर वर्ष 2016 में हुए थे मनोनीत, संविधान के नियम 7(ख) के तहत निष्कासन आदेश जारी
कोटा। संगठन के उद्देश्यों के विपरीत कार्य करने और संविधान के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में जिला कोटा के उपाध्यक्ष रिटायर्ड पुलिसकर्मी नवनीत महर्षि को संगठन की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। संगठन के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह शेखावत ने इस संबंध में आदेश जारी कर उनकी सदस्यता समाप्त करने की घोषणा की है।
आदेश के अनुसार नवनीत महर्षि ने 15 फरवरी 2011 को संगठन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की थी। इसके लिए उन्होंने 1100 रुपए सदस्यता शुल्क जमा कराया था, जिसकी रसीद संख्या 77 जारी की गई थी। वर्ष 2016 में उन्हें जिला कोटा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया था।
आदेश में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2022 से नवनीत महर्षि संगठन के उद्देश्यों के विपरीत कार्य कर रहे थे, जो संगठन के संविधान के नियम 7(ख) का उल्लंघन है। इसी के आधार पर संविधान के प्रावधानों के तहत उनकी सदस्यता समाप्त कर संगठन से निष्कासित किया गया है।
