कोटा। कोटा विश्वविद्यालय कोटा द्वारा अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता 2026-27 के कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन गुरुवार को हुआ । उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर बीएल वर्मा रहे जबकि अध्यक्षता कोटा विश्वविद्यालय कोटा की कुलगुरु विमला डंकवाल ने की,
विशिष्ठ अतिथि के रूप मे कुलसचिव मुरलीधर प्रतिहार व वित्त नियंत्रक संजय मीणा मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभाग के निदेशक डॉ विजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल पुरुष वर्ग की 15 टीम में महिला वर्ग की 10 टीमें भाग ले रही है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो वर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने खेल कौशल और फिटनेस का पूरा ध्यान रखना चाहिए खिलाड़ियों को पोषण युक्त भोजन लेने और अनुशासन में रहकर अपना गेम खेलना चाहिए। कुलगुरु प्रो विमला डूंकवाल ने खिलाड़ियों को खेलों के प्रति जागरूक एवं अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने को कहा। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।
कुलसचिव मुरलीधर प्रतिहार ने कार्यक्रम मे खिलाड़ियों क़ो शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कोटा विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ अमर सिंह यादव, डॉ तीरथ सिंह, डॉ भूपेंद्र शर्मा, डॉ धीरेन्द्र सक्सेना, डॉ अजय कुमार, डॉ धर्मेंद्र दुबे, आशीष यादव, अफरोज अब्बास ,शाहबाज खान सहित विश्वविद्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ चमन तिवारी ने किया।
अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता का शानदार आगाज
Leave a comment
