कोटा। रोटरी क्लब पद्मिनी कोटा की ओर से ‘डांडिया-26’ का आयोजन किया गया। संगीत की धुनों और डांडिया की थाप के बीच क्लब सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में पीडी वीना जैन, सुमन साबू, सपना सोनी, ऋचा अग्रवाल, नीता सिंह गौर एवं सीमा मालपानी की उपस्थिति रही। उनकी प्रस्तुतियों और सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को विशेष बनाया। विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं ने सदस्यों का उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान किया।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीप्ति राजावत ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के सहयोग और सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव मजबूत करने के साथ सामूहिक खुशियों को साझा करने का अवसर देते हैं।
रोटरी क्लब पद्मिनी के डांडिया-26 में उमड़ा उत्साह, प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Leave a comment
