Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Font ResizerAa

Search

Follow US

Home » ताजा खबर » लायंस क्लब ने 57 जरूरतमंदों को दी नई रोशनी, 30 वर्षों से जारी है निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सेवा का अभियान
राज्य-शहर

लायंस क्लब ने 57 जरूरतमंदों को दी नई रोशनी, 30 वर्षों से जारी है निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सेवा का अभियान

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/11/20 at 10:35 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

शिविर में 185 मरीजों की हुई जांच, 80 का ऑपरेशन के लिए चयन, 57 के सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद दवाइयां और चश्मे वितरित

कोटा। जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी भरने और उन्हें अंधकार से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से लायंस क्लब कोटा की ओर से आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुक्रवार को लायंस भवन में समापन हुआ। शिविर में 185 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 80 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण में बीपी और शुगर की जांच के बाद 57 मरीजों के सफल ऑपरेशन किए गए। समापन समारोह में सभी ऑपरेशन किए गए मरीजों को आवश्यक दवाइयां और चश्मे वितरित कर ससम्मान विदाई दी गई।
समारोह के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के प्रथम उप प्रांतपाल (प्रथम वीडीजी) सी.पी. विजयवर्गीय ने कहा कि लायंस क्लब पिछले 30 वर्षों से निरंतर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन के माध्यम से मानव सेवा का कार्य कर रहा है। इस सेवा प्रकल्प के तहत प्रतिवर्ष लगभग 1000 मरीजों को नई रोशनी प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि क्लब केवल ऑपरेशन तक ही अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखता, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों के ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था भी पूरी तरह निःशुल्क करता है।
क्लब सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने आगामी सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि अगला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 14 एवं 15 दिसंबर को लायंस क्लब भवन में आयोजित किया जाएगा। अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक शिविर की जानकारी पहुंचाने के लिए इस अवसर पर प्रचार सामग्री के पंपलेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने उपस्थित सदस्यों की कुशलक्षेम जानी तथा शिविर को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, चिकित्सकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
शिविर प्रभारी प्रमोद विजय के नेतृत्व में आयोजित समारोह में कोषाध्यक्ष विजय काबरा, इंद्रेश गर्ग, सुनील आनंद, राजकुमार लड्ढा, वीरेंद्र विजय, पवन पारेता, सी.पी. विजय, जुगल किशोर सोनी, जे.पी. गुप्ता एवं कौशल किशोर शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Rajasthan Darshan November 20, 2026 November 20, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लायंस क्लब ने 57 जरूरतमंदों को दी नई रोशनी, 30 वर्षों से जारी है निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सेवा का अभियान
  • नीदरलैंड्स में गूंजा भारतीय संस्कृति और दिवाली का उल्लास, आईसीएआई के ‘दिवाली धमाका’ में जुटे 100 से अधिक भारतीय सीए परिवार
  • ब्रिक्स के अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजी कोटा विश्वविद्यालय की अकादमिक आवाज, प्रो. अनुकृति शर्मा ने सतत विकास पर रखा भारत का दृष्टिकोण
  • 12 वर्षों से सेवा की मिसाल पेश कर रहा रोटरी क्लब पद्मिनी का अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट
  • दीपावली मिलन में सृजन द स्पार्क के सदस्यों ने सुरों से सजाई संगीत संध्या

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

नीदरलैंड्स में गूंजा भारतीय संस्कृति और दिवाली का उल्लास, आईसीएआई के ‘दिवाली धमाका’ में जुटे 100 से अधिक भारतीय सीए परिवार

November 20, 2026
राज्य-शहर

ब्रिक्स के अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजी कोटा विश्वविद्यालय की अकादमिक आवाज, प्रो. अनुकृति शर्मा ने सतत विकास पर रखा भारत का दृष्टिकोण

November 20, 2026
राज्य-शहर

12 वर्षों से सेवा की मिसाल पेश कर रहा रोटरी क्लब पद्मिनी का अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट

November 19, 2026
राज्य-शहर

दीपावली मिलन में सृजन द स्पार्क के सदस्यों ने सुरों से सजाई संगीत संध्या

November 19, 2026