Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Font ResizerAa

Search

Follow US

Home » ताजा खबर » वी.के. जेटली बने अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के अध्यक्ष
राज्य-शहर

वी.के. जेटली बने अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के अध्यक्ष

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/26 at 9:40 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय उद्योगों की मजबूत भागीदारी पर जोर, वी.के. जेटली बने EAR की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के अध्यक्ष

निर्यात विस्तार, विदेशी निवेश और वैश्विक औद्योगिक सहयोग को मिलेगा प्रोत्साहन — वी के जेटली

कोटा। भारतीय उद्योगों को वैश्विक बाजार में नई पहचान दिलाने और राजस्थान के उद्यमों के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसर विकसित करने की दिशा में एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (EAR) ने महत्वपूर्ण पहल की है। करेजियस कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक निदेशक तथा डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी.के. जेटली को एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 के लिए अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके नेतृत्व में गठित समिति भारतीय उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जोड़ने, निर्यात की संभावनाओं का विस्तार करने और विदेशी औद्योगिक संस्थानों के साथ सहयोग मजबूत करने की दिशा में काम करेगी।
समिति में रील (यूपीयू) के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ए.के. जैन को संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा भोपाल स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) एवं ग्वालियर स्थित IIITM के अध्यक्ष प्रो. एच.डी. चरण, जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग के प्रोफेसर तथा कोटा ट्रिपल आईटी के पूर्व समन्वयक प्रो. कमलेश कुमार शर्मा और यूवीआईई लिथिनिया लिमिटेड के सीएमडी राजेश्वर सिंह समिति में शामिल हैं।
जेटली ने बताया कि समिति का उद्देश्य विदेशी राजनयिकों, अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संगठनों और औद्योगिक संस्थानों के साथ संवाद स्थापित कर भारतीय उद्यमों के लिए वैश्विक बाजार के नए रास्ते तलाशना है। विशेष रूप से राजस्थान के उद्योगों को निर्यात के अवसर उपलब्ध कराने, विदेशी बाजारों की मांग के अनुरूप उत्पाद विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में आने वाली व्यावहारिक बाधाओं के समाधान के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार की बदलती परिस्थितियों में भारतीय उद्योगों के लिए केवल घरेलू बाजार तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है। अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों, बाजार की जरूरतों और निर्यात प्रक्रियाओं की बेहतर समझ के साथ उद्योगों को नए अवसरों के लिए तैयार करना जरूरी है। इसके लिए कार्यशालाएं, विशेषज्ञ संवाद और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
समिति का विस्तार करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और औद्योगिक प्रतिनिधियों को जोड़ने की भी योजना है। इससे राजस्थान के उद्यमों को वैश्विक व्यापार नेटवर्क तक पहुंच बनाने, निर्यात क्षमता बढ़ाने और भारतीय उद्योगों की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मकता मजबूत करने में मदद मिल सकेगी।

Rajasthan Darshan October 26, 2026 October 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बोधि की प्राप्ति और उत्कृष्ट समाधि ही जीवन का लक्ष्य : गणधर मुनि विवर्धन सागर
  • वी.के. जेटली बने अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के अध्यक्ष
  • राजपूत समाज का विजयदशमी महोत्सव: एकता, सुधार और सेवा पर जोर
  • अजीम गोल्ड कप टी-20: अब्बास क्रिकेट अकादमी ने जीता उद्घाटन मुकाबला
  • जयपुर पश्चिम: होटल में जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार, मैनेजर भी पकड़ा

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

बोधि की प्राप्ति और उत्कृष्ट समाधि ही जीवन का लक्ष्य : गणधर मुनि विवर्धन सागर

October 26, 2026
राज्य-शहर

राजपूत समाज का विजयदशमी महोत्सव: एकता, सुधार और सेवा पर जोर

October 26, 2026
राज्य-शहर

अजीम गोल्ड कप टी-20: अब्बास क्रिकेट अकादमी ने जीता उद्घाटन मुकाबला

October 26, 2026
राज्य-शहर

जयपुर पश्चिम: होटल में जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार, मैनेजर भी पकड़ा

October 26, 2026