Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Font ResizerAa

Search

Follow US

Home » ताजा खबर » आचार्य महावीर कीर्ति के आदर्शों से प्रेरणा लेकर मोक्षमार्ग पर बढ़ें : मुनिश्री विवर्धन सागर
राज्य-शहर

आचार्य महावीर कीर्ति के आदर्शों से प्रेरणा लेकर मोक्षमार्ग पर बढ़ें : मुनिश्री विवर्धन सागर

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/21 at 9:30 PM
Rajasthan Darshan
Share
2 Min Read
SHARE

कोटा। कुन्हाड़ी स्थित ऋद्धि-सिद्धि नगर के श्री 1008 चंद्रप्रभु जिनालय में विराग वर्धन पावन वर्षायोग-2026 के अंतर्गत बुधवार को आयोजित धर्मसभा में आचार्यश्री महावीर कीर्ति महाराज के आचार्य पदारोहण दिवस पर उनके जीवन, तप, त्याग और साधना का स्मरण किया गया। गणधर मुनिश्री 108 विवर्धन सागर महाराज ने कहा कि महान संतों का जीवन आत्मकल्याण और मोक्षमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनकी साधना और सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है।
मुनिश्री ने आचार्य महावीर कीर्ति महाराज के व्यक्तित्व और साधना का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने अनेक भव्य जीवों को मोक्षमार्ग की ओर प्रेरित किया। वे प्रत्येक प्रतिमा के समक्ष तीन बार नमोस्तु करते और मन, वचन एवं काय से विनय प्रकट करते थे। उनकी उत्कृष्ट साधना का प्रभाव इतना गहरा था कि एक बार आहार के समय उपस्थित अजैन लोग भी उनकी साधना से प्रभावित हुए। वे शीर्षासन की मुद्रा में भी सामायिक करते थे। आचार्य विमल सागर महाराज उनके शिष्य थे। आचार्य सन्मति सागर महाराज और आर्यिका विजयमती माताजी ने भी उनसे अध्ययन किया था। मुनिश्री ने कहा कि आचार्य महावीर कीर्ति महाराज ने अपने योग्य शिष्यों को दायित्व सौंपकर सल्लेखना की महान साधना करते हुए समाधिमरण प्राप्त किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।
मुनिश्री विश्वनायक सागर महाराज ने आचार्य महावीर कीर्ति महाराज के जीवन प्रसंगों के माध्यम से गुरु-परंपरा, संयम और साधना के महत्व को समझाया। वहीं, धर्मसभा में संतों ने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं से जैन धर्म के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
मंदिर अध्यक्ष राजेन्द्र गोधा एवं मंत्री पंकज खटोड़ ने बताया कि धर्मसभा का शुभारंभ श्रावक प्रेमचंद जैन पाटनी एवं टीकमचंद जैन पाटनी ने सपरिवार चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन और शास्त्र भेंट कर किया। धर्मसभा में टीकम पाटनी, प्रेमचंद दगेरिया, पारस लुहाड़िया, चंद्रप्रकाश बंसल, अशोक पापड़ीवाल, अशोक पांडिया और सुरेंद्र पहाड़िया सहित समाज के कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Rajasthan Darshan October 21, 2026 October 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोहार्गल धाम में ब्रह्मोत्सव 2026 के प्रथम दिवस पर हुए धार्मिक आयोजन
  • “परहित सरिस धरम नहिं भाई,पर पीड़ा सम नहिं अधमाई
  • महावीर इंटरनेशनल यूथ केंद्र ने बच्चों को बांटी बेडशीट और फल
  • आचार्य महावीर कीर्ति के आदर्शों से प्रेरणा लेकर मोक्षमार्ग पर बढ़ें : मुनिश्री विवर्धन सागर
  • 65 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी के बीच गूंजा जय श्रीराम

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

लोहार्गल धाम में ब्रह्मोत्सव 2026 के प्रथम दिवस पर हुए धार्मिक आयोजन

October 21, 2026
राज्य-शहर

“परहित सरिस धरम नहिं भाई,पर पीड़ा सम नहिं अधमाई

October 21, 2026
राज्य-शहर

महावीर इंटरनेशनल यूथ केंद्र ने बच्चों को बांटी बेडशीट और फल

October 21, 2026
राज्य-शहर

65 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी के बीच गूंजा जय श्रीराम

October 21, 2026