Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Font ResizerAa

Search

Follow US

Home » ताजा खबर » 65 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी के बीच गूंजा जय श्रीराम
राज्य-शहर

65 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी के बीच गूंजा जय श्रीराम

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/21 at 9:28 PM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

राम-लखन की भव्य शोभायात्रा निकली, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले भी जलाए

कोटा। आरके पुरम-ए स्थित श्री महर्षि गौतम रामलीला पार्क से मंगलवार को रामलीला आयोजन समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समिति अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और महामंत्री गिरिराज गौतम ने बताया कि सेक्टर-ए से होते हुए श्रीनाथपुरम पहुंची शोभायात्रा रावण चौक पर संपन्न हुई। सुसज्जित बग्घियों में सवार राम-लखन और रामसेना की झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। बैंड-बाजों, डीजे की धुनों और रामभजनों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़े। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
मीडिया प्रभारी पीपी गुप्ता ने बताया कि करावण चौक पर रावण दहन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। 65 फीट ऊंचे रावण और 50-50 फीट के कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का भव्य आतिशबाजी के बीच दहन किया गया। पुतलों में आग लगते ही आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। आतिशबाजी की गूंज और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया। पुतलों को धू-धूकर जलते देख दर्शकों ने उत्साह व्यक्त किया। रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई और अहंकार पर मर्यादा की विजय का संदेश गूंज उठा।
मुख्य संयोजक बालचंद फौजी ने बताया कि कार्यक्रम में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा और रेडक्रॉस के स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला एवं स्टेट सेक्रेट्ररी जगदीश जिंदल अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में पार्षद पुरुषोत्तम यादव और शंकर सिंह भी मौजूद रहे।राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि रामकथा के भाव *“यतो धर्मस्ततो जयः”*जहां धर्म है, वहीं विजय है। यहीं दशहरे का पर्व हमे सिखाता है वहीं विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि अहंकार के अंत, सदाचार की विजय और आदर्श समाज की स्थापना ही रामायण का संदेश है।
मीडिया प्रभारी पीपी गुप्ता ने बताया कि रावण दहन के बाद रावण चौक पर बजरंग रामलीला लोक कला मंडल, नागौर के कलाकारों ने रावण वध और रामराज्याभिषेक का सजीव मंचन किया। कलाकारों ने सशक्त संवादों, पारंपरिक अभिनय और धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम की विजय से लेकर अयोध्या में उनके राज्याभिषेक तक की कथा प्रस्तुत की।
रावण वध के प्रसंग में श्रीराम के बाण से रावण के अंत का दृश्य प्रस्तुत होते ही जय श्रीराम के उद्घोष गूंज उठे। इसके बाद अयोध्या लौटे श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन हुआ। इस प्रसंग ने त्याग, मर्यादा, न्याय और लोककल्याण पर आधारित रामराज्य की कल्पना को साकार किया।
समिति अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और महामंत्री गिरिराज गौतम ने आयोजन की जानकारी दी। मुख्य संयोजक बालचंद फौजी के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर संयोजक चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, सत्य प्रकाश शर्मा, सीताराम शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, रोहित गौतम, खेमराज शर्मा, राजेंद्र सिंह सोलंकी, रश्मि गौतम, इंदिरा, अनन्या और राधा शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Rajasthan Darshan October 21, 2026 October 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोहार्गल धाम में ब्रह्मोत्सव 2026 के प्रथम दिवस पर हुए धार्मिक आयोजन
  • “परहित सरिस धरम नहिं भाई,पर पीड़ा सम नहिं अधमाई
  • महावीर इंटरनेशनल यूथ केंद्र ने बच्चों को बांटी बेडशीट और फल
  • आचार्य महावीर कीर्ति के आदर्शों से प्रेरणा लेकर मोक्षमार्ग पर बढ़ें : मुनिश्री विवर्धन सागर
  • 65 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी के बीच गूंजा जय श्रीराम

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

लोहार्गल धाम में ब्रह्मोत्सव 2026 के प्रथम दिवस पर हुए धार्मिक आयोजन

October 21, 2026
राज्य-शहर

“परहित सरिस धरम नहिं भाई,पर पीड़ा सम नहिं अधमाई

October 21, 2026
राज्य-शहर

महावीर इंटरनेशनल यूथ केंद्र ने बच्चों को बांटी बेडशीट और फल

October 21, 2026
राज्य-शहर

आचार्य महावीर कीर्ति के आदर्शों से प्रेरणा लेकर मोक्षमार्ग पर बढ़ें : मुनिश्री विवर्धन सागर

October 21, 2026