कार्यक्रम के पहले दिन रामानुज स्वामी की निकाली गई शोभायात्रा
श्रद्धालुओं को प्रसाद भी किया गया वितरित
उदयपुरवाटी l निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में बुधवार से श्री सिद्ध पीठ वेंकटेश बालाजी देवस्थान एवं वेंकटेश मठ, लोहार्गल धाम में स्वामी अश्विनीचार्य महाराज के सान्निध्य में ब्रह्मोत्सव 2026 के प्रथम दिवस पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए।
स्वामी अश्विनीचार्य महाराज ने ब्रह्मोत्सव के प्रथम दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि पीठ के प्रधानार्चक पंडित कृष्ण कुमार और उनके सहयोगी प. दामोदर, प. रवि, प. विष्णु के द्वारा मंगला चरण, विष्वक्सेन पूजन, गरुड़ ध्वज स्थापना, शेषावतार श्री रामानुज स्वामी के अभिषेक एवं मंडल पूजन कर यज्ञ प्रारंभ किया गया l सायं काल श्री रामानुज स्वामी की शोभायात्रा निकाली गई तत्पश्चात फल एवं गोष्ठी प्रसाद वितरण कर भक्तों को आशीर्वाद दिया गया । इसमे लोहार्गल ग्रामवासीयो सहित अनेको श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
