Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Font ResizerAa

Search

Follow US

Home » ताजा खबर » अकलंक स्कूल में पुरुलिया छऊ नृत्य ने जीवंत की महिषासुरमर्दिनी की गाथा
राज्य-शहर

अकलंक स्कूल में पुरुलिया छऊ नृत्य ने जीवंत की महिषासुरमर्दिनी की गाथा

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/13 at 1:53 AM
Rajasthan Darshan
Share
2 Min Read
SHARE

कोटा। अकलंक पब्लिक स्कूल, बसंत विहार में स्पिक मैके के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध पुरुलिया छऊ लोक नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने सशक्त भाव-भंगिमाओं, आकर्षक वेशभूषा और ऊर्जावान नृत्य के माध्यम से महिषासुरमर्दिनी की पौराणिक गाथा को साकार किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष जैन, सचिव अनिमेष जैन, कोषाध्यक्ष कपिल जैन और उपाध्यक्ष वीके जैन ने कलाकारों एवं अतिथियों के स्वागत के साथ किया। संस्थान की विभिन्न इकाइयों के विद्यार्थी और प्राचार्यगण उपस्थित रहे। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।

महिषासुरमर्दिनी की कथा के माध्यम से कलाकारों ने शक्ति, साहस और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। पुरुलिया छऊ की विशिष्ट नृत्य शैली, पारंपरिक मुखौटों और नाटकीय मुद्राओं ने प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाया। विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन मनोरंजन के साथ भारतीय लोक परंपराओं को समझने का अवसर भी बना।

अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष जैन और सचिव अनिमेष जैन ने कहा कि भारतीय लोक कलाएं देश की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं की संवाहक हैं। विद्यार्थियों को इन कलाओं से परिचित कराना आवश्यक है, ताकि वे अपनी विरासत को समझें और उसका सम्मान करें। स्पिक मैके जैसे मंच शास्त्रीय एवं लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना जोशी ने कलाकारों का आभार व्यक्त किया और उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना की। आयोजन ने विद्यार्थियों में लोक कलाओं के प्रति रुचि, सांस्कृतिक चेतना और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करने का संदेश दिया।

Rajasthan Darshan October 13, 2026 October 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नवरात्रि पर कोटा सिटी राउण्ड टेबल 358 चलाएगा सेवा अभियान
  • भव्य आतिशबाजी के बीच रामलीला का आगाज, नारद मोह प्रसंग का मंचन
  • अकलंक स्कूल में पुरुलिया छऊ नृत्य ने जीवंत की महिषासुरमर्दिनी की गाथा
  • 71 साल की उम्र में भी पैतृक जमीन के लिए न्याय की आस, 32 साल से जारी संघर्ष
  • अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘नारी चौपाल–सशक्त बालिका, सुरक्षित समाज’ सप्ताह का शुभारंभ

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

नवरात्रि पर कोटा सिटी राउण्ड टेबल 358 चलाएगा सेवा अभियान

October 13, 2026
राज्य-शहर

भव्य आतिशबाजी के बीच रामलीला का आगाज, नारद मोह प्रसंग का मंचन

October 13, 2026
राज्य-शहर

71 साल की उम्र में भी पैतृक जमीन के लिए न्याय की आस, 32 साल से जारी संघर्ष

October 13, 2026
राज्य-शहर

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘नारी चौपाल–सशक्त बालिका, सुरक्षित समाज’ सप्ताह का शुभारंभ

October 11, 2026