Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Font ResizerAa

Search

Follow US

Home » ताजा खबर » भव्य आतिशबाजी के बीच रामलीला का आगाज, नारद मोह प्रसंग का मंचन
राज्य-शहर

भव्य आतिशबाजी के बीच रामलीला का आगाज, नारद मोह प्रसंग का मंचन

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/13 at 1:56 AM
Rajasthan Darshan
Share
3 Min Read
SHARE

आज निकलेगी श्रीराम बारात, 20 को होगा रावण दहन; 21 अक्टूबर को विराट कवि सम्मेलन के साथ समापन

रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और आदर्श जीवन मूल्यों का जीवंत प्रतीक — राजेश कृष्ण बिरला

कोटा। आरके पुरम-ए स्थित श्री महर्षि गौतम रामलीला पार्क में भव्य आतिशबाजी के बीच रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। श्री रामलीला आयोजन समिति, आरके पुरम-ए, नया कोटा एवं नगर निगम कोटा के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 21 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला के पहले दिन नारद मोह और ब्रह्मा जी से रावण को अत्यधिक शक्तिशाली होने का वरदान मिलने के प्रसंगों का मंचन किया गया। आकर्षक आतिशबाजी और धार्मिक वातावरण के बीच रामलीला देखने के लिए क्षेत्रवासी जुटे।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी स्टेट के चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला मुख्य अतिथि रहे।राजेश कृष्ण बिरला ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और आदर्श जीवन मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
नगर निगम कोटा के उपमहापौर डॉ. विवेक राजवंशी विशिष्ट अतिथि तथा सरस डेयरी चैयरमेन चैन राठौड़ उपस्थित रहे। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री जगदीश जिंदल और रामलीला के संस्थापक, मुख्य संरक्षक एवं पूर्व पार्षद रविंद्र सिंह सोलंकी का भी आयोजन समिति की ओर से स्वागत किया गया। यह जानकारी समिति प्रवक्ता पी पी गुप्ता नें दी l

समिति के मुख्य संयोजक बालचंद फौजी, अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महामंत्री गिरिराज गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी पीपी गुप्ता, संयोजक चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, सत्यप्रकाश शर्मा, विष्णु नारायण शर्मा, मंडल अध्यक्ष अक्षय चौधरी, पार्षद कीर्ति गौतम, पार्षद मंजू देवी विजयवर्गीय, सुमित्रा खींची और पूर्व पार्षद सोनू गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

आज निकलेगी श्रीराम बारात
आयोजन के तहत 13 अक्टूबर को शाम 7 बजे आर के पुरम बालाजीधाम से श्रीराम बारात एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 20 अक्टूबर को आतिशबाजी के साथ रावण चौक पर रावण दहन होगा। वहीं, 21 अक्टूबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन के साथ आयोजन का समापन किया जाएगा। वरिष्ठ कवि पंडित प्रेम शास्त्री सम्मेलन के सूत्रधार होंगे। देशभर के ख्यातनाम कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को काव्य रस से सराबोर करेंगे।

Rajasthan Darshan October 13, 2026 October 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नवरात्रि पर कोटा सिटी राउण्ड टेबल 358 चलाएगा सेवा अभियान
  • भव्य आतिशबाजी के बीच रामलीला का आगाज, नारद मोह प्रसंग का मंचन
  • अकलंक स्कूल में पुरुलिया छऊ नृत्य ने जीवंत की महिषासुरमर्दिनी की गाथा
  • 71 साल की उम्र में भी पैतृक जमीन के लिए न्याय की आस, 32 साल से जारी संघर्ष
  • अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘नारी चौपाल–सशक्त बालिका, सुरक्षित समाज’ सप्ताह का शुभारंभ

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

नवरात्रि पर कोटा सिटी राउण्ड टेबल 358 चलाएगा सेवा अभियान

October 13, 2026
राज्य-शहर

अकलंक स्कूल में पुरुलिया छऊ नृत्य ने जीवंत की महिषासुरमर्दिनी की गाथा

October 13, 2026
राज्य-शहर

71 साल की उम्र में भी पैतृक जमीन के लिए न्याय की आस, 32 साल से जारी संघर्ष

October 13, 2026
राज्य-शहर

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘नारी चौपाल–सशक्त बालिका, सुरक्षित समाज’ सप्ताह का शुभारंभ

October 11, 2026