निंबाहेड़ा। स्थानीय कृषि उपज मंडी में 9 अक्टूबर को उपखंड निंबाहेड़ा के किसानों की आत्मा योजना के तहत रबी मौसम पूर्व कृषक गोष्ठी आयोजित हुई। कृषक गोष्ठी में उपनिदेश कृषि एवं परियोजना निदेशक आत्मा डॉ गिरधर सिंह देवल ने किसानों को सरसों, चना,एवं गेहूं की उन्नत किस्मों , बीजोपचार एवं कीट रोग प्रबंधन की जानकारी दी एवं रबी फसलों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड की सिफारिश की अनुसार उर्वरक प्रयोग की सलाह दी कृषि अधिकारी सुनील कुमार खोईवाल ने आत्मा योजना की गतिविधियों , कृषक मेला , कृषक भ्रमण एवं कृषक पुरस्कार की जाकारी गोष्ठी में पूर्व कृषि पर्यवेक्षक मोहमद उस्मान से जैविक खेती की जानकारी दी सहायक कृषि अधिकारी प्रियंका कटारा ने कृषि विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी ।
गोष्ठी में सहायक कृषि अधिकारी संजय कुमार बाहेती , कमलेश यादव, प्रहलाद यादव, लक्ष्मण योगी रमेश जाट, मुकेश मीणा एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे एवं गोष्ठी में 100 कृषकों ने भाग लिया।
निंबाहेड़ा में आत्मा योजना अंतर्गत कृषक गोष्ठी हुई आयोजित
Leave a comment
