अजमेर। नसीराबाद में कारोबारी के घर फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर करीब 3 करोड़ रुपये के आभूषण लूटने के मामले में अजमेर पुलिस ने वारदात के करीब तीन घंटे में खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र भारती (IPS), राजेश मील (RPS), लक्ष्मणराम (RPS) और पुलिस उपाधीक्षक शिवम जोशी (RPS) के मार्गदर्शन में विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया।
कार्रवाई में नसीराबाद सिटी थाना प्रभारी करण सिंह, कृष्णागंज थाना प्रभारी अरविंद सिंह चारण, पुष्कर थाना प्रभारी अशोक बिस्सा, नसीराबाद सदर थाना प्रभारी राधेश्याम, जिला साइबर सेल प्रभारी विजय सिंह, जिला स्पेशल टीम प्रभारी शंकर सिंह रावत तथा भिनाय थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
, गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र, संजय रावत, रविकांत उर्फ रवि, अमित, तारू और देवा उर्फ देवेंद्र सिंह रावत शामिल हैं। आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब लूटे गए आभूषणों की बरामदगी और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
