Rajasthan Darshan PatrikaRajasthan Darshan Patrika
  • होम
  • ताजा खबर
  • संपादकीय
  • E Paper
  • Contact Us
  • About Us
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद मालवीय नगर में वाचनालय का शुभारंभ, अब समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों से जुड़ेंगे वरिष्ठजन
  • आकाश ने लॉन्च किया ‘इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’
  • चुनाव आयोग के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
  • नेत्र हैं, तो जहान है: विश्व दृष्टि दिवस पर आँखों की देखभाल और नेत्रदान का संदेश
  • इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, लाठीचार्ज की निंदा
Font ResizerAa

Search

Follow US

Home » ताजा खबर » पंचायत राज चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जुटें – डॉ. संजीव राजपुरोहित
राज्य-शहर

पंचायत राज चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जुटें – डॉ. संजीव राजपुरोहित

Rajasthan Darshan
Last updated: 2026/10/10 at 11:34 PM
Rajasthan Darshan
Share
6 Min Read
SHARE

कांग्रेस ने जालोर पंचायत समिति चुनाव की तैयारियों को लेकर की बैठक, समन्वयक ने दावेदारों से किया वन-टू-वन संवाद

जालोर (देवेन्द्र शर्मा)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी पंचायत राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से शनिवार को राजीव गांधी भवन जालोर में जालोर पंचायत समिति क्षेत्र की चुनाव तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक समन्वयक डॉ. संजीव राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए पीसीसी द्वारा नियुक्त समन्वयक डॉ. संजीव राजपुरोहित ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें कार्यकर्ताओं की बात सुनने और उनकी भावनाओं को समझने के लिए भेजा है। चुनाव में टिकट मांगना प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार है, लेकिन पार्टी द्वारा किसी एक प्रत्याशी के नाम की घोषणा किए जाने के बाद सभी कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे एकजुट होकर उसे जिताने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी क्षेत्र में मजबूत पकड़ हो और जो चुनाव जीतने की क्षमता रखते हों। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे तो पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।
डॉ. राजपुरोहित ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश सरकार ऐसा कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं कर पाई है, जिसे वह अपनी उपलब्धि के रूप में जनता के सामने रख सके। राजस्थान की भाजपा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलकर ही अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी है। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करना चाहिए।
जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि जालोर में लंबे समय से भाजपा का पंचायत चुनावों में वर्चस्व रहा है, लेकिन विकास के नाम पर जनता को केवल भ्रमित किया गया है। आमजन भाजपा की कार्यशैली को समझ चुका है और इस बार परिवर्तन के पक्ष में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
पूर्व राज्य मंत्री पुखराज पाराशर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विगत चुनावी दौरों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि जनता के सामने भ्रामक बातें रखी गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान वर्ग सहित आमजन अनेक समस्याओं का सामना कर रहा है। जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में क्षेत्र में ऐसा कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं हुआ, जिसे वे अपनी उपलब्धि के रूप में गिना सकें। उन्होंने नून में हवाई पट्टी से जुड़ी घोषणाओं का उल्लेख करते हुए क्षेत्र की सड़कों की स्थिति पर भी सवाल उठाए।
पाराशर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पंचायत राज चुनाव करवाने से बचना चाहती थी, लेकिन न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद चुनाव करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे किसी भी दबाव से भयभीत न हों। भाजपा पर प्रशासन एवं पुलिस के दुरुपयोग के जरिए विपक्षी कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती से जनता के बीच रहकर लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि जालोर विधायक द्वारा कांग्रेस नेताओं के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणियों का जवाब जनता नगर परिषद चुनाव में दे चुकी है और आगामी पंचायत राज चुनावों में भी जनता अपना फैसला सुनाने के लिए तैयार है। बैठक को आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, भंवरलाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह सियाणा, सभापति बंशीलाल माली,उम सिंह राठौड़, जुल्फिकार अली, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल एवं गजेंद्र सिंह डोडियाली ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेन्द्रसिंह कुम्पावत ने किया।

इच्छुक उम्मीदवारों से किया वन-टू-वन संवाद

बैठक के पश्चात समन्वयक डॉ. संजीव राजपुरोहित ने राजीव गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में पंचायत समिति जालोर क्षेत्र से जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से वन-टू-वन मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दावेदारों से व्यक्तिगत चर्चा कर उनकी चुनावी तैयारियों, क्षेत्र में जनाधार एवं संगठनात्मक गतिविधियों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। बैठक में संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी, लालसिंह धानपुर,पूर्व प्रधान पदमाराम सरगरा, जगदीश चौधरी, सुष्मिता गर्ग, पार्षद शोभा सुन्देशा, गीता श्री मेघवाल, मंडल अध्यक्ष किशनाराम चौधरी, सावलाराम देवासी, प्रेमसिंह मिठडी, शंकर अग्रवाल, खीमाराम चौधरी, जिला सचिव सुरेश चौधरी, बस्तीमल चौहान, कृष्ण कुमार वाणिका, मांगीलाल गर्ग, महेन्द्र सोनगरा, शाकिर खान, पुखराज माली सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थिति थे।

Rajasthan Darshan October 10, 2026 October 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जयपुर में मुरलीपुरा पुलिस की स्पा सेंटरों पर कार्रवाई, 12 युवतियों सहित 14 लोग गिरफ्तार
  • अजमेर पुलिस की बड़ी कामयाबी: फर्जी IT अधिकारी बनकर 3 करोड़ की लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
  • सरदारगढ़ खेड़ा में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया दमखम
  • जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, राजीनामा की भावना से निपटाए प्रकरण
  • पंचायत राज चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जुटें – डॉ. संजीव राजपुरोहित

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राज्य-शहर

जयपुर में मुरलीपुरा पुलिस की स्पा सेंटरों पर कार्रवाई, 12 युवतियों सहित 14 लोग गिरफ्तार

October 10, 2026
राज्य-शहर

अजमेर पुलिस की बड़ी कामयाबी: फर्जी IT अधिकारी बनकर 3 करोड़ की लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2026
राज्य-शहर

सरदारगढ़ खेड़ा में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया दमखम

October 10, 2026
राज्य-शहर

जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, राजीनामा की भावना से निपटाए प्रकरण

October 10, 2026