विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने हासिल किए स्थान, रिले दौड़ में खारा और सरदारगढ़ का रहा शानदार प्रदर्शन
जालोर। सरदारगढ़ खेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। मैदान पर छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का दमखम दिखाया। दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य मदनलाल गर्ग, रश्मि कंवर, विक्रमसिंह धाणसा, ओमप्रकाश व हंसाराम चौधरी ने ट्रैक पर पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग की गोला फेंक स्पर्धा में रानीवाड़ा खुर्द की भाविका प्रथम, सरदारगढ़ खेड़ा की मनीषा द्वितीय और सरत की निरमा तृतीय स्थान पर रहीं। 19 वर्ष ऊंची कूद में कावतरा की वंछिका प्रथम, चंदा द्वितीय और पीएमश्री विद्यालय जुजाणी की अनीता तृतीय रहीं। वहीं, 17 वर्ष ऊंची कूद में कावतरा की मीना कुमारी प्रथम, भैसवाड़ा की जयश्री द्वितीय और पीएम श्री विद्यालय जुजाणी की निकिता तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार 19 वर्ष हैमर थ्रो में जुजाणी की पायल प्रथम, भैसवाड़ा की कोमल द्वितीय और सरदारगढ़ की मनीषा तृतीय रहीं। 19 वर्ष 1500 मीटर दौड़ में खारा की रवीना प्रथम, आरती द्वितीय और भैंसवाड़ा की पूजा देवासी तृतीय स्थान पर रहीं। 17 वर्ष 1500 मीटर दौड़ में खारा की समता प्रथम, करवाड़ा की सीमा द्वितीय और भैंसवाड़ा की दिव्या तृतीय रहीं। वहीं, 19 वर्ष 100 मीटर दौड़ में खारा की आरती प्रथम, जीवाणा की कविता द्वितीय और सरदारगढ़ खेड़ा की वर्षा तृतीय स्थान पर रहीं। 19 वर्ष 400 मीटर दौड़ में खारा की निरमा प्रथम,सरदारगढ़ खेड़ा की वर्षा द्वितीय और जीवाणा की ममता तृतीय रहीं।
रिले दौड़ में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
प्रतियोगिता में रिले दौड़ के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 17 वर्ष वर्ग में भैंसवाड़ा की टीम ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, 19 वर्ष वर्ग की 4×400 मीटर रिले दौड़ में खारा की टीम प्रथम और सरदारगढ़ की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संयोजक जबर खान सहित अर्जुन सिंह देलदरी, रूपसिंह राठौड़ नारणावास, ईश्वरसिंह देसू, नरेंद्रसिंह, गणपतसिंह मंडलावत, भंवरलाल सुथार, मिश्रीमल, प्रहलादसिंह, उदयसिंह, परबतसिंह, रतनसिंह मंडलावत, मुकनसिंह, ताहिर सम्मा, जेठाराम, शेरकरण सिंह, खेताराम, रणजीत भट्ट, रमेश कुमार, पुष्पेंद्र, जितेंद्रसिंह, दलजीतसिंह, धनवंत गेहलोत, दिनेश, गोविंद, नीलम, अंगूरी धांधल, चंद्रेश, गिरिराज, हिम्मत खां सहित निर्णायक मंडल के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
